नगर निगम का सहयोग करें आओ मिलकर जरुरतमंदों की सेवा करें

रतलाम। नगर पालिक निगम रतलाम के प्रयासों से RRR सेंटर अभियान चलाया जा रहा है जो वार्ड वासियों से एक वाहन जिसमें चार टब लगाएं गए हैं जहां कपड़े जूते खिलोने किताबों संग्रहण की शुरुआत की गई अनावश्यक कपड़ों जूते चप्पल खिलोने किताबें एकत्रित कर मानव सेवा कार्य किया जा रहा है जो जरूरतमंदों को सहजता से उपलब्ध करवाएं जाएंगे आज वार्ड नं 36 पार्षद श्रीमती स्मिता राजेश माहेश्वरी की देख देख में म.प्र. जन अभियान परिषद् नगर विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष विशाल कुमार वर्मा द्वारा वार्ड भ्रमण कर क्षेत्र वासियों से अपील करते हुए सेकंडों की संख्या में साड़ियां बच्चों के छोटे बड़े कपड़े जूते चप्पलों किताबें खिलोनों का संग्रहण किया गया सभी वार्ड वासियों ने अपने अपने घरों से निकलकर जनसहयोग से अभियान को सार्थक सिद्ध किया साथ ही अपने विचार व्यक्त कर नगर निगम का सहयोग करें आओ मिलकर जरुरतमंदों की सेवा करें रतलाम नगर के सभी वार्ड वासियों से अपील की गई आज सुबह 8 बजे देवीसिंह कालोनी, रामबाग, वकील कालोनी, कर्मचारी कालोनी, पुरोहितजी का वास, मित्रनिवास कालोनी, गुलमोहर कॉलोनी से कलेकशन वाहन में सामग्रियां एकत्रित की गई।