
जावरा (अभय सुराणा) । संस्कारों से परिपूर्ण व्यक्तित्व जो किसी भी संस्था या समाज में अपनी महती भुमिका निभाते हुए एक नई इबारत लिखने के लिए तत्पर रहता है वह समाज के लिए अनुकरणीय है आज ऐसा ही कार्य जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मैत्री परिवार द्वारा किया जा रहा है चाहे वह जीवदया के प्रति कटिबद्ध रहते हुए लाखों मछलियों को अभयदान के साथ सामाजिक रुप से बचपन से लेकर पचपन तक के लिए संस्कारों का बीजारोपण का कार्य हो जलसेवा जैसे कार्य करतें हुए जैन सोश्यल ग्रुप्स इन्टरनेशनल फेडरेशन मध्यप्रदेश रीजन अभ्युदय के आव्हान पर जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मैत्री परिवार द्वारा लगातार कार्य कर पूरे मध्यप्रदेश रीजन को नई उँचाई प्रदान करतें हुए जावरा नगर में विभिन्न सेवा गतिविधि कर रहे हैं यह अनुकरणीय है।
उक्त विचार जैन सोश्यल ग्रुप्स इन्टरनेशनल फेडरेशन मध्यप्रदेश रीजन के रीजन चेयरमैन प्रितेश गादीया द्वारा जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मैत्री परिवार के वार्षिक कैलेंडर विमोचन के दोरान स्थानीय होटल साईराज पर कहें ।
उक्त मोके पर जिला पंचायत सदस्य राजेश भरावा ने कहा की आज हमारे जावरा जैन समाज की प्रमुख संस्थाओं मैं जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मैत्री लगातार जनसेवा जीवदया क्षेत्रों में सेवा कार्य करतें हुए भगवान महावीर स्वामी जी के बताये मार्ग का अनुसरण कर रहें है में इस आयोजन के माध्यम से संस्था के प्रत्येक सदस्य को साधुवाद देता हूँ
जैन सोश्यल ग्रुप्स इन्टरनेशनल फेडरेशन मध्यप्रदेश रीजन के सचिव मुकेश धोका ने कहा की जावरा से मेरा रिश्ता बहुत पुराना है में भी जावरा का वासी रहा आज जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मैत्री परिवार जो कार्य किये जा रहे हैं वह प्रशंसनीय है, मध्यप्रदेश रीजन में जेएसजी जावरा मैत्री चाहें वह राष्ट्रीय सामाजिक मुद्दा हो या स्थानीय हो या किसी भी सेवा के क्षेत्र में हो उसमें सदा सर्वश्रेष्ठ गतिविधियों में जावरा नगर में अग्रणी हैं|
जैन सोश्यल ग्रुप इंटरनेशनल फेडरेशन पूर्व अंतराष्ट्रीय सहसचिव अनिल धारीवाल ने कहा की लगातार 13 वर्षों से जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मैत्री परिवार द्वारा चाहें जीवदया के क्षेत्र में हो शिक्षा के क्षेत्र में हो या मानवसेवा के क्षेत्र में हो जरूरतमंदो की सेवा करनें में अपना सोभाग्य मानकर कार्य करता है यह सब प्रत्येक दंपत्ति साथियों के सामुहिक प्रयास से ही संभव है | इस अवसर पर झोन कोर्डिनेटर शेखर नाहर ने भी सम्बोधित किया |
उक्त जानकारी देते हुए जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मैत्री सचिव अर्पल कोचट्टा एवं कैलेन्डर संयोजक मनीष पोखरना ने बताया कि जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मैत्री परिवार के वार्षिक कैलेन्डर का विमोचन में सर्वप्रथम मंगलाचरण पूर्वा रुनवाल,जया दसेड़ा ने प्रस्तुति किया, स्वागत भाषण ग्रुप अध्यक्ष आलोक बरैया ने दिया, अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष आलोक बरैया, पूर्वांध्यक्ष पंकज कांठेड,आशीष पोखरना, पियूष कांठेड ने किया | इस अवसर पर अजय पटवा,शशांक मेहता, मनीष मेहता, पियूष कांठेड,मनीष पोखरना, अरुण धारीवाल,राजेश पोखरना, संदीप श्रीमाल, पुखराज सुराणा, राहुल मेहता,पराग धारीवाल,राहुल ओस्तवाल,अजय कांठेड, आकर्ष जैन, भाविक मूणत,प्रतीक रुनवाल,मनीष धारीवाल, अभय कांठेड,डॉ. ऋषि मेहता, पंकज जैन, सौरभ धारीवाल, रितेश चोपडा,वैभव ओस्तवाल, शैलेष श्रीश्रीमाल,आलोक काकरिया,संदीप दसेड़ा, आशीष चत्तर, राहुल छाजेड, गौरव धोका, आशीष चपड़ोद, लवेश लुक्कड़, विजय पटवा, संदीप जैन,अभिषेक ओरा, अभय छजलानी उपस्थित थे, संचालन अर्पल कोचट्टा व आभार शशांक मेहता ने व्यक्त किया |