विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यशाला आयोजित, पौधारोपण भी किया गया

जावरा (अभय सुराणा) । विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित सिविल अस्पताल जावरा में आयोजित कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए चीफ ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ शंकर खराड़ी ने कहा कि वर्तमान में जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को ध्यान में रखते हुए मिशन लाइफ की शुरुआत की गई है, इसमें पानी की बर्बादी, सिंगल यूज प्लास्टिक के हानिकारक प्रभाव, के बारे मे कार्यशाला में उपस्थित आशा कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई, बीपीएम रघुनंदन पाटीदार ने व्रक्षारोपन का महत्व समझाते हुए फलदार पौधे लगाने की अपील की,तथा ई बाइक,कार, साईकल के अधिक इस्तेमाल के बारे मे समझाया,बीईई बसंतीलाल मईडा ने प्राकृतिक ऊर्जा ,पवन ऊर्जा, सौर ऊर्जा, द्रव चलित ऊर्जा के बारे में जानकारी दी, मिशन लाइफ के अंतर्गत पौधारोपण भी अस्पताल परिसर में किया गया,,, कार्यशाला का संचालन शैलेन्द्र कुमार दवे ने किया, आभार महरधी मण्डलोई ने माना।

Play sound