रतलाम 05 जून 2023। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून को मिशन लाइफ के तहत शहर विधायक श्री चेतन्य काश्यप द्वारा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में पर्यावरण संरक्षण की शपथ उपस्थितजनों को दिलाई गई। इस अवसर पर जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती लालाबाई शंभूलाल चंद्रवंशी, कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जमुना भिड़े, पर्यावरणविद डॉ. खुशाल सिंह पुरोहित, अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, श्री गोविंद काकानी, श्री विवेकानंद चौधरी, जिला अधिकारी, पर्यावरण से जुड़े व्यक्ति आदि उपस्थित थे।