ऑल इंडिया सर्वे में वनों के विकास में मध्य प्रदेश का रतलाम जिला पांचवे स्थान पर – कमल सिंह जी देवड़ा

रतलाम । प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के भाग्योदय भवन स्थित हाल में विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की आसंदी से अपने विचार व्यक्त करते हुए भ्राता कमल सिंह जी देवड़ा ने कहा कि ऑल इंडिया के सर्वे में तेजी से वनों के विकास में मध्य प्रदेश का रतलाम जिला पांचवे स्थान पर है। यह हमारे लिए गौरव की बात है। हर 2 वर्ष में हमारे रतलाम जिले में वन क्षेत्र औसतन 15 वर्ग किलोमीटर कि दर से बढ़ रहे हैं। इसके लिए वन विभाग के साथ-साथ आमजन भी सहयोगी है।
विशेष अतिथि भ्राता नंदकिशोर करमैया वन रक्षक ताल ने कहा कि कटते हुए वनों के फल स्वरुप प्रकृति अपना रौद्र रूप समय प्रति समय दिखाती रहती है। जनसंख्या विस्फोट के कारण अंधाधुन पेड़ों की कटाई हो रही है। इसे हमें रोकना है। विशेष अतिथि भ्राता महेंद्र शर्मा जी ने कहा कि पर्यावरण को बचाने का कार्यक्रम सराहनीय है।
विशेष अतिथि शबाना खान नगर निगम पार्षद ने कहा कि वनों को बचाना मानव जीवन को बचाना है। सेवाकेंद्र संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी मनोरमा दीदी ने कहा कि हमारे जीवन में पेड़ पौधों का विशेष स्थान है। क्योंकि यह मानव जीवन के लिए ऑक्सीजन का एक प्रबल स्रोत है। हमें अपने आसपास के जैविक अजैविक पर्यावरण को बचाए रखना है।
सर्वप्रथम 3 मिनट परमात्मा स्मृति के पश्चात दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अतिथि स्वागत बी.के. पूजा एवं बी.के. आरती ने किया। तत्पश्चात अतिथियों द्वारा पौधारोपण किया गया।
वरा रोड मां मुक्तेश्वरी धाम के गार्डन में भी अतिथियो एवं बी.के. बहनों द्वारा पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्षद प्रतिनिधि शेरू पठान खान एवम् संस्थान के सर्वश्री राजेश मोडिया,राजेंद्र मरमट, जीवनदास बैरागी, संजय पालीवाल, नैतिक मोड़िया,हिमालय पालीवाल, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, विजय सिंह जी, भेरूलाल पांचाल, सर्वेश कुमार जी, सरोज बैरागी, सरोज मोड़िया, मानसी केसवानी, सुमित्रा शर्मा, रिदीका केसवानी, एवं बड़ी संख्या में कॉलोनी स्थित भाई बहने उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन कुमारी सोनाली पाल ने किया। आभार ललित केसवानी द्वारा किया गया।

Play sound