शेर ए हिंद उपाधि देकर क्रान्तिकारी राष्ट्र संत श्री कमलमुनि का सम्मान



उज्जैन । असहाय जरूरत मंद लोगो की मदद के लिए स्वर्णिम भारत मंच के द्वारा निरंतर निशुल्क भोजन सेवा की जा रही है । सेवा कार्य के 1351 दिन पूरे होने पर सम्मान समारोह का आयोजन आगर रोड स्थित बीमा हॉस्पिटल परिसर में भोजनशाला पर स्वर्णिम भारत मंच के संस्थापक गुरुदेव क्रांतिकारी राष्ट्र संत श्री कमलमुनि , महामंडलेश्वर शैलेशांद गिरि जी महाराज, महामंडलेश्वर ज्ञान दास जी महाराज , श्री1008 महामंडलेश्वर सुमनांद जी महाराज , जैन संत श्री घनश्याम मुनि , कौशल मुनि , अरिहंत मुनि के पावन सानिध्य में किया गया । साथ ही पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में बेलपत्र का पौधा का देकर सभी का सम्मान भी किया । संतो ने मिलकर राष्ट्र संत श्री कमलमुनि कमलेश का शेर ए हिंद उपाधि से सम्मानित किया । निशुल्क भोजन सेवा से अधिक से अधिक लोगो को जुड़ने का सांसद अनिल फिरोजिया ने आव्हान किया । संतो ने उज्जैन को पवित्र नगरी बनाने के लिए आवाज बुलंद की ।
स्वर्णिम भारत मंच के अध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश बाबा महाकाल की नगरी में 80 हजार किमी. भारत की पद यात्रा कर पधारे थे । उनके आगमन पर स्वर्णिम भारत मंच के बैनर तले राष्ट्र संत कमलमुनि को सभी संप्रदाय के धर्म गुरु प्रभुद्ध नागरिकों जनप्रतिनिधि गणो की उपस्थिति में सांसद अनिल फिरोजिया के मुख्यातिथ्य में शेर ए हिंद उपाधि से विभूषित किया गया । कार्यक्रम के अतिथि पूर्व सांसद चिंतामणि मालवीय, नेता प्रतिपक्ष रवि राय, पूर्व नगर निगम अध्यक्ष सोनू गेहलोत , भाजपा नेता ओम जैन , एम आई सी मेंबर रजत मेहता , अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच के अशोक मेहता , अभय सुराना, अभय कुमार श्रीमाल, कल्पना पटवा , समाज सेवी मोतीलाल श्रीवास्तव , राजकुमार भटनागर, अनंत त्रिवेदी , कांता बांठिया, अमृत आंचलिया, ,कथावाचक प्रफुल्ल व्यास , निर्मल कासलीवाल, जयश्री कोठारी , शशि राज भटनागर गायत्री परिवार के जिला समन्वयक देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव आदि थे । सभी अतिथियों का स्वागत जितेन्द्र बैरागी , अनुपमा श्रीवास्तव, अभय नरवरिया चेतना श्रीवास्तव अलका शर्मा ने किया । स्वर्णिम भारत मंच द्वारा सभी को बेल पत्र का पौधा देकर सम्मान किया ।
कार्यक्रम मे गणेश गौड़, भूपेंद्र कुमार श्रीवास्तव , आशा श्रीवास्तव , भारती प्रपन्ना, रेखा भार्गव, पल्लवी भटनागर , रानू सक्सेना , अलका शर्मा ,चेतन श्रीवास्तव ,संजय श्रीवास्तव, आशीष अष्ठाना , नीरज सिंह ठाकुर , मंगेश श्रीवास्तव , महेंद्र सिंह लोधी, तरुण चौरसिया, शुभम नरवरिया , पंकज शर्मा, राजेश नागर , मंगलेश जोशी, ,प्रशांत सिकरवार , अभय कसेरा , संदीप गेहलोत, दीपक भारती, अंकिता सक्सेना, लाखन जाट, इंदर सिंह चौधरी, अरुण भोपाले, हर्ष नरवरिया, दिग्पाल सिंह कालूखेड़ा, चंचल श्रीवास्तव , एडवोकेट , पवन राठौर , दयाशंकर शर्मा , विश्वास शर्मा , रेणुका मालवीय ,राहुल मोदी , ओम राजपूत आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन स्वर्णिम भारत में सचिव जितेंद्र बैरागी ने किया आभार अभय नरवरिया ने माना ।
उज्जैन बने पवित्र नगरी संतो ने हुंकार भरी …. गाय को कत्लखाने से सरकार बचाए ……सांसद अनिल फिरोजिया बोले संसद में आवाज उठाऊंगा ……….
सनातन धर्म में गौ माता का सर्वोच्च स्थान है जिस देश में रामराज्य रहा हो उस देश में गोवंश क़त्ल खानों में जा रहा है सड़क पर दर-दर भटक रहा है उनको बचाने के लिए कोई कार्यप्रणाली सरकार की ठीक नही । हमारा दुर्भाग्य है कि गौ माताओं को पालने की बजाय कत्लखाने में भेजा जा रहा है जिस देश में लोकतंत्र के मंदिर संसद भवन में राजदंड की स्थापना हो और उस राजदंड में नंदी का चिन्ह लगा हुआ है और उसी देश में गौ माता का मांस बिक रहा है विदेशों में उसका निर्यात हो रहा है यह हमारे लिए बहुत ही चिंतनीय और देश का दुखद काल है हमारे देश के प्रधानमंत्री जिस कार्य का शुभारंभ करते हैं उसी कार्य का वह लोकार्पण भी करते है । ऐसे प्रधानमंत्री मोदी के होते हुए गायों को कसाई खाने में भेजना बहुत कष्ट दायक है । धर्म को स्वार्थ पूर्ति का हथियार बनाकर सिद्धांतों के साथ खिलवाड़ करने वाला व्यसन और बुराइयों को महा मंडित करने वाला नास्तिक से भी अनंत गुना ज्यादा खतरनाक है उक्त विचार राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने स्वर्णिम भारत मंच द्वारा आयोजित विशाल सर्व धर्म सम्मेलन को संबोधित करते कहा कि सदाचार सात्विकता संयम साधना और त्याग सभी धर्म का मूल प्राण है सभी धर्म गुरु को मिलकर धर्म में आई विकृतियों मुक्ति दिलाने का काम प्राथमिक स्तर पर करना चाहिए । इसी के साथ महामंडलेश्वर शैलेशांद गिरी ने उद्बोधन में कहा कि सरकार की नियत अच्छी हो सकती है परंतु कार्य करने वालों की नीति ठीक नहीं है महाकाल लोक इसका उदाहरण है । प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने अच्छी नियत से बनवाया परंतु कर्ताधर्ताओं ने दूसरा खेल करना शुरू कर दिया । सनातन धर्म से बड़ा कोई धर्म नहीं है हमारे यहां धर्म को तोड़ने के लिए कई विदेशी आक्रांता ने हमले किए मंदिर तोड़े हमारी संस्कृति को नष्ट भ्रष्ट करने का दुस्साहस किया परंतु यह राजाराम का भारत है इसको कोई खंडित नहीं कर सकता है। स्वर्णिम भारत मंच के द्वारा आज संतो को बुलाकर उज्जैन को पवित्र नगरी और शिप्रा को शुद्ध करने के लिए स्वर्णिम भारत मंच ने जो प्रयास किया है उसकी मैं बहुत बहुत प्रशंसा करता हूं साथ ही स्वर्णिम भारत मंच द्वारा निशुल्क भोजन सेवा का संचालन किया किया जा रहा है उसकी जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है । कोरोना काल में भी जब मजदूर इधर-उधर भटक रहे थे तब स्वर्णिम भारत के कार्यकर्ताओं ने भूखे लोगों को भोजन कराया जो आज भी निरंतर यह कार्य चल रहा है । महाकाल की नगरी में कोई भूखा नहीं रहे इस संकल्प को स्वर्णिम भारत मंच हमेशा पूरा करता आया है मेरी ओर से स्वर्णिम भारत मंच को बधाई । महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 डाक्टर सुमनान्द गिरि महाराज ने कहा कि सनातन धर्म में जिस तरीके से गांजा भांग शराब आदि का व्यसन धर्म के नाम पर किया जा रहा है वह निंदनीय है हमारे बाबा महाकाल की नगरी में पिछले सर्वे रिपोर्ट मे थी कि 15 कुंटल भांग एक दिन में बिकी । मेरी मांग है कि धर्म की नगरी में किसी भी तरह व्यसन नहीं होना चाहिए । भुवनेश्वर सरकार ने तो मंदिरों के आसपास गांजा भांग शराब मांस की विक्रय पर प्रतिबंध लगा दिया है मध्य प्रदेश सरकार को भी इस तरह के नियम बनाना चाहिए । साधु संतों और ब्राह्मणों को जलील करते हैं इनके संत तो नशेड़ी भंगेड़ी है इनके भगवान तो खुद नशा करते हैं ऐसा दुष्प्रचार बंद होना चाहिए। उपस्थित सांसद अनिल फिरोजिया से मैं अनुरोध करूंगा कि धर्म गादी से उठाई गई आवाज को सत्ता पक्ष तक पहुंचाने का काम करें । गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिया जाए यह संतों की आवाज है । इसी तरह महामंडलेश्वर ज्ञानदास महाराज ने भी संबोधित करते हुए कहा कि हमारे धर्म में भी वर्चस्व की लड़ाई है । धर्म और संप्रदाय में तनातनी अच्छा संदेश नही देता । हम मानव कल्याण के कार्य को करने से पीछे नहीं हो सकते । स्वर्णिम भारत मंच जो सेवा कार्य कर रहा है वह मेरे हृदय को छूने वाला है । स्वर्णिम भारत मंच ने पवित्र नगरी की आवाज उठाई थी वह आवाज पूरी होना चाहिए मैं भी शिप्रा शुद्धिकरण के लिए पिछले 2 साल से उपवास पर हूं मुझे उम्मीद है कि भारत सरकार मध्य प्रदेश सरकार इस मांग को पूरी करेगी और शिप्रा में शुद्ध जल का प्रवाह होगा । सांसद अनिल फिरोजिया ने कहा कि मैं लोकसभा में संतो की आवाज को रंखूंगा । हमे संतो की बातों को आत्मसात करना चाहिए हमारे धर्म में हमारे भगवान शिव एकमात्र ऐसे भगवान है जो दूसरों के अवगुणों को अपने अंदर उतारते हैं कोई किसी को स्वीकार नहीं करे तो उसे भोलेनाथ स्वीकार करते हैं जैसे कि धतूरे को कोई नहीं अपनाता तो स्वयं महाकाल ने धतूरे को अपनाया गांजा भांग यह लोगों के लिए नुकसानदायक है उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए मुझे आज स्वर्णिम भारत मंच के द्वारा बुलाया गया मैं निशुल्क भोजन सेवा के 13 51 दिन पूरे होने के उपलक्ष में स्वर्णिम भारत मंच को बहुत-बहुत बधाई देता हूं । स्वर्णिम भारत मंच मजबूर और असहाय लोगों की मदद करने वाला विश्वसनीय सामाजिक संगठन है जिनके द्वारा कोरोना काल में कंधे से कंधा मिलाकर मेरा साथ दिया था जिसकी बदौलत मुझे देश का नंबर वन सासंद का अवार्ड मिला था । इसी तरह से पूर्व सांसद चिंतामणि मालवीय, पूर्व नगर निगम अध्यक्ष सोनू गहलोत, पार्षद रवि राय , एम आई सी सदस्य रजत मेहता , अशोक मेहता इंदौर, अभय कुमार श्रीमाल रतलाम , अभय सुराणा जावरा, कल्पना पटवा ,राजकुमार भटनागर आदि ने अपने उद्बोधन में स्वर्णिम भारत मैच की सेवा गतिविधि की भूरी भूरी प्रशंसा की ।