जिले भर में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना पर आधारित ग्राम सभाओं का हुआ आयोजन

ग्राम सभाओं में रहा उत्साहपूर्ण वातावरण

रतलाम 08 जून 2023। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत जिले भर में विशेष लाडली बहना ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। ग्राम सभाओं में उत्साह का वातावरण था। महिलाओं में विशेष रूप से उत्साह देखा गया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने ग्राम सभा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। ग्राम सभा में जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त नोडल अधिकारी ग्राम पंचायत सचिव तथा सरपंच द्वारा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के संबंध में जानकारी दी गई।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का लाड़ली बहना के नाम से भेजे गये संदेश का वाचन भी किया गया।जिला प्रशासन द्वारा व्यवस्थित रूप से ग्राम सभाओं का आयोजन सुनिश्चित करने हेतु व्यापक व्यवस्थाएं की गई। कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने जूम कान्फ्रेसिंग के माध्यम से एक दिन पहले ही जिले के समस्त एसडीएम, राजस्व अधिकारियों, सीईओ जनपद पंचायत, ग्राम के नोडल अधिकारियों तथा पंचायत सचिव एवं सरपंच को ग्राम सभा के आयोजन का व्यापक प्रचार प्रसार करने, ग्राम सभा मे आने वाले लोगों की बैठक, पेयजल आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करनें के निर्देश दिए गए। ग्राम सभा में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के प्रमुख उद्देश्यों की जानकारी दी गई। योजना के प्रगति से बहनों को अवगत कराया गया। योजना के तहत 10 जून को प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा लाड़ली बहनों के खातों में भेजे जाने वाली एक हजार रूपये की राशि के संबंध में जानकारी दी गई। ग्रामीण क्षेत्रों में लाड़ली बहना सेना के गठन एवं दायित्वों के संबंध में जानकारी देने के साथ ही संबंधित ग्रामों में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के पात्र महिलाओं की सूची का वाचन किया गया। ग्राम सभा में यह भी बताया गया कि किन्ही कारणों से जिन महिलाओं के बैंक खातो की डीबीटी नही हो पाई है, वे महिलाएं शीघ्र बैंक पहुंचकर डीबीटी करा ले। 10 जून को उन्हीं महिलाओं के खाते में राशि अंतरित हो पाएगी, जिन महिलाओं की डीबीटी हो गई है। ग्राम सभा में यह भी बताया गया कि ऐसी पात्र महिलाएं जिनकी डीबीटी अभी तक नही हो पाई है उन्हें घबराने की जरूरत नही है। वे योजना की पात्र हितग्राही है, उनके खाते में अलग से राशि अंतरित की जाएगी।ग्राम सभाओं की मॉनीटरिंग हेतु जिला प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर व्यवस्था की गई थी। हर ग्राम सभा हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए थे, उनकी मॉनीटरिंग हेतु सेक्टर अधिकारी नियुक्त किए गए थे, इसके अतिरिक्त कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जमुना भिडे, अपर कलेक्टर ड़ा. शालिनी श्रीवास्तव, जिले के चारों एसडीएम सैलाना के श्री मनीष जैन, जावरा के श्री हिमांशु प्रजापति, रतलाम ग्रामीण के श्री त्रिलोचन गौड, आलोट की सुश्री मनीषा वास्कले, सभी राजस्व अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, सीईओ जनपद पंचायत तथा महिला एवं बाल विकास विभाग एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों द्वारा मॉनीटरिंग की जा रही थी।जावरा विधायक डा. राजेन्द्र पाण्डेय ग्राम मुंडलाराम की विशेष ग्रामसभा में सम्मिलित हुएसमाज मे महिलाओं की सशक्त भूमिका होती है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहना योजना का अभिनव प्रयास किया है।सशक्त महिला समाज को उन्नति के रास्ते पर ले जा सकती है।उक्त बात विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय ने ग्राम मुंडलाराम में आयोजित विशेष ग्रामसभा को सम्बोधित करते हुए कही। इस दौरान जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हेमेंद्र गोविल, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्री गोपाल सिंह गुर्जर, जनपद सदस्य श्रीमती पन्नालाल, सरपंच श्री नरेंद्र सिंह उपस्थित रहे।डॉ. पांडेय ने प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि घर परिवार में बेटी के जन्म से लेकर प्रदेश सरकार लाभ देती है। लाडली लक्ष्मी व मातृ वंदना योजना के अलावा शिक्षा हेतु गाँव की बेटी, प्रतिभा किरण योजना का लाभ दिया जाता। अब बहनो को लाडली बहना योजना का लाभ मिलने जा रहा है। जावरा विधानसभा क्षेत्र में 71 हजार से अधिक लाडली बहना का पंजीयन हुआ जिसमे जावरा जनपद क्षेत्र में 30 हजार 909, जावरा नगरीय क्षेत्र में 10 हजार 994, पिपलौदा जनपद क्षेत्र में 28 हजार 207, पिपलौदा नगरीय क्षेत्र में 1 हजार 690 बहनो का पंजीयन हुआ। ग्राम मुंडलाराम में 609 बहनो का पंजीयन यह दर्शाता है कि गाँव की नारी सशक्त हो रही है।डॉ. पांडेय ने ग्रामवासियों से संवाद करते हुए स्वसहायता समूह बनाने पर जोर दिया। आजीविका मिशन के माध्यम से आसानी से ऋण सुविधा मिल सकेगी। इस दौरान नवीन समूह बनाये जाने की सहमति भी दी गयी। कार्यक्रम में लाडली बहना योजना के पात्र हितग्राहियों को प्रमाण पत्र व मृत्यु अनुग्रह राशि का वितरण भी किया गया।कार्यक्रम का संचालन सचिव अभय जैन व आभार उपसरपंच ने माना।विधायक दिलीप मकवाना ग्राम जडवासाखुर्द में विशेष ग्रामसभा में सम्मिलित हुएग्रामीण विधायक श्री दिलीप मकवाना ग्राम जडवासाखुर्द में आयोजित ग्रामसभा में सम्मिलित हुए। उन्होंने ग्राम जडवासाखुर्द में लाडली बहनाओं से संवाद किया। इस अवसर पर जड़वासाखुर्द सरपंच प्रतिनिधि श्री सुरेश परमार, उपसरपंच श्री मांगीलाल पाटीदार, श्री आनंदीलाल पाटीदार, श्री सत्यनारायण पाटीदार, श्री भंवर सिंह सिसोदिया, श्री दिलीप सिंह सिसोदिया सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में लाडली बहनाएं उपस्थित थी।पिपलोदा क्षेत्र की 52 ग्राम पंचायतों में लाडली बहना योजना की विशेष ग्रामसभामुख्यमंत्री लाडली बहना योजना अंतर्गत जिले की जनपद पंचायत पिपलोदा की 52 ग्राम पंचायतों में विशेष लाडली बहना ग्राम सभाएं आयोजित हुई। ग्राम सभाओं में 2652 ग्रामीण उपस्थित हुए। 139 विशेष अतिथियों को आमंत्रित किया जाकर उनकी उपस्थिति में 90 लाडली सेना का गठन किया गया। यह लाडली सेना लाडली बहना योजना की पात्र महिलाओं को समस्याओं का निराकरण करने का माध्यम बनेगी। सभी ग्राम पंचायतों में लाडली बहना योजना के लिए पात्र पाई गई महिलाओं के अंतिम सूची का वाचन किया गया। उपस्थित मुख्य अतिथियों के माध्यम से 1716 स्वीकृति पत्रों का वितरण भी किया गया। लाडली बहना योजना पोर्टल पर डीबीटी से वंचित महिलाओं की सूची का वाचन ग्राम सभाओं में करवाया गया। इन महिलाओं को बैंक जाकर डीवीडी सक्रिय करने के लिए प्रेरित किया गया। मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन हुआ। ग्रीष्मऋतु के दृष्टिगत ग्राम सभाओं के आयोजन के लिए टेंट लगवाए गए, पीने के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था की गई। इस दौरान जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री निर्देशक शर्मा भी उपस्थित थे।

Play sound