लाड़ली बहना योजना से महिलाओं के चेहरे पर आई ख़ुशी – महापौर श्री पटेल

वार्ड 39 की 200 लाड़ली बहनों को प्रदान किये स्वीकृति पत्र

रतलाम 9 जून । प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन, उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार एवं परिवार के निर्णयों में उनकी भूमिका सुदृढ़ करने हेतु शासन द्वारा प्रारंभ की गई मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत वार्ड क्रमांक 39 की 200 लाड़ली बहनों को महापौर श्री प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीशा षर्मा, मंडल अध्यक्ष श्री आदित्य डागा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री निमिष व्यास, मीसाबंधु श्री महेन्द्र नाहर, पार्षद दल सचेतक श्री हितेश कामरेड, पूर्व पार्षद श्री राजेन्द्रसिंह पवांर (बापू), श्री रजनीश गोयल, पार्षद प्रतिनिधि श्री हार्दिक मेहता आदि ने स्वीकृति पत्र प्रदान किये।
इस अवसर पर महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना लागू होने से महिलाओं के चेहरे पर खुषी व आत्म विष्वास दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री जी समाज के प्रत्येक वर्ग का उत्थान कर रहें हैं उन्होने महिलाओं के उत्थान हेतु लाड़ली बहना योजना लागू की है। बहनों के खाते में प्रतिमाह 1000 रूपये जमा होंगे जिससे वे अपनी छोटी-छोटी जरूरतों को पुरा करने सकेंगी।
निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश की महिलाओं को सःषक्त बनाने हेतु यह योजना लागू कर तत्काल धरा पर उतारा है उसी का परिणाम है कि नगर की लाड़ली बहनों के खाते में 10 जून को 1000-1000 रूपये जमा हो जायेंगे।
इस अवसर पर वार्ड संयोजक श्री प्रशांत व्यास, पार्षद प्रतिनिधि श्री गौरव त्रिपाठी के अलावा सर्वश्री राजेश कटारिया, मुन्नालाल प्रजापत, अभय लोढ़ा, धीरेन्द्र सिंह, जितेन्द्र गौड़, तनु सिंह, ष्याम सिंह, दीपक सेन, पंकज चतुर्वेदी, गौरव मूणत सहित बड़ी संख्या में नागरिक विशेषकर महिलाऐं उपस्थित थीं।
कार्यक्रम का संचालन पार्षद प्रतिनिधि हार्दिक मेहता ने किया व आभार चमन मारू ने माना।

Play sound