भारत की बेटी मयूरी चौरडिया को यूके के प्रधानमंत्री श्री ऋषि सुनक जी ने दी बधाई

लंदन । भारतीय मूल की ब्रिटेन निवासी और हमारे मालवा (रतलाम) की बेटी विख्यात चार्टड अकाउंटेंट और कंजरवेटिव पार्टी की मेंबर मयूरी चौरडिया को उनके जन्मदिन के उपलक्ष में पूरे भारत के साथ साथ विदेशो से भी बधाई संदेश प्राप्त हुए, उसी क्रम में उनके जन्मदिन पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री श्री ऋषि सुनक ने भी बधाई संदेश भेज कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । दिवाकर दीप्ति परिवार तथा सकल जैन समाज उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है ।