भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि शहर कांग्रेस ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए

रतलाम। महान क्रांतिकारी आदिवासी जननायक भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा गोपाल गौशाला बगीचे स्थित भगवान बिरसा मुंडा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा, कार्यवाहक अध्यक्ष फैयाज मंसूरी, संगठन मंत्री मांगीलाल जैन ,ब्लॉक अध्यक्ष बसंत पंड्या, वीरेंद्र प्रताप सिंह, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष हितेश पैमाल, रजनीकांत व्यास, जोयब आरिफ, शांतिलाल गवली, पूर्व पार्षद चंद्र प्रकाश पुरोहित, एक्का बेलूत, वीरपाल सिंह, हेमंत नेका, मनोज खोईवाल, शाकिर खान युसूफ शाह सुमित यादव राजनाथ यादव विनय पंड्या सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Play sound