पतंजलि योग समिति का शिक्षक योग प्रशिक्षण शिविर का दूसरा सत्र प्रारंभ करने के लिए बैठक संपन्न हुई

रतलाम । 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में तैयारी के लिए बैठक आयोजित की गई जिला पतंजलि योग समिति भारत स्वाभिमान ट्रस्ट एवं पांचों संगठन द्वारा वीरिया खेड़ी खेल परिसर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को धूमधाम से मनाने के लिए 11 जून से 5 जुलाई तक प्रात: 5:30 से 7:30 तक निशुल्क योग शिविर एवं सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा। जिसकी रूपरेखा के लिए भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के युवा राज्य प्रभारी प्रेम पूनिया, जिला पतंजलि योग समिति अध्यक्ष उत्तम शर्मा, पतंजलि किसान संगठन जिला प्रभारी हरीश यादव, राजेश चंदवानी, प्रकाश चन्द बिलाला, सोशल मीडिया प्रभारी राजश्री राठौर, वर्षा चंदवानी ,मनीष वैष्णव, अश्विन पटनी, निशा मोरवाल , रस्मिता गोलानी, मुस्कान राय उपस्थित थे। सभी उपस्थित सदस्यों ने अधिक से अधिक लोग योग सत्र में भाग ले उसके लिए प्रचार,प्रसार का कार्य सौंपा कार्यक्रम के प्रचार प्रसार हेतु पैमप्लेट वितरण किए गए एवं चौराहों पर बैनर लगाए गए एवं डोंगरे नगर, विरियाखेड़ी, बापू आसाराम नगर, सिंधी कॉलोनी में पेमप्लेट वितरण किए गए एवं सभी निवासियों से आह्वान किया हैं 21 जून के कार्यक्रम को धूमधाम से मनाने के लिए, स्वस्थ रहने के लिए इस शिविर में आए और लाभ उठाएं।

Play sound