रतलाम 11 जून । नगर निगम कर्मचारी यूनियन का शीघ्र गठन किये जाने हेतु निगम अधिकारी एवं कर्मचारियों की एक सामूहिक बैठक आज 12 जून सोमवार को सांय 6 बजे नगर निगम कार्यालय परिसर स्थित चिन्ताहरण गणपति मंदिर पर आहूत की गई है।
ज्ञातव्य है कि विगत दिनों नगर निगम कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह राठौर ने 3 वर्ष का कार्यकाल पुरा होने से त्याग पत्र देते हुए यूनियन की कार्यकारिणी को भंग किया था।
नगर निगम अधिकारी एवं कर्मचारियों की ज्वलंत समस्या, मांगे आदि को पूर्ण कराये जाने हेतु यूनियन का गठन आवश्यक है इस हेतु निगम अधिकारी एवं कर्मचारियों की सामूहिक बैठक आहूत की गई है।