- वार्ड क्रमांक 5 में 23 लाख की लागत होगा सड़कों का डामरीकरण
- महापौर व निगम अध्यक्ष ने किया कार्य का भूमि पूजन

रतलाम 12 जून । रतलाम नगर की जनता ने जिस आशा व विश्वास के साथ मुझे चुना है, उसी आशा व विश्वास के साथ रतलाम नगर में विकास की गंगा बहाने हेतु आपका प्रहलाद पटेल समर्पित हैं
उक्त उद्गार महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने वार्ड क्रमांक 5 विनोबा नगर पानी की टंकी से ओल्ड ग्लोबस कॉलोनी गेट तक तथा चन्द्रेश्वर महादेव मंदिर से जय बाबा स्कूल वाली सड़क के डामरीकरण कार्य के भूमि पूजन के अवसर पर व्यक्त किये।
उन्होने कहा कि नवीन परिषद के गठन के बाद से ही रतलाम नगर में विकास की गंगा बह रही है, प्रतिदिन विकास कार्यो के भूमि पूजन होकर तत्काल कार्य भी प्रारंभ किया जा रहा है। जनता ने जो ख्वाब व सपने देखे वह पुरे किये जायेंगे। सड़कों का जाल बिछने से रतलाम नगर को महानगर बनाने में गति मिलेगी।
निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि रतलाम नगर के प्रत्येक वार्ड में तेजी से विकास कार्य किये जा रहें हैं, इसी रफ्तार से विकास कार्य होते रहे तो रतलाम शीघ्र ही नगर से महानगर बनेगा।
क्षेत्रिय पार्षद एवं जलकार्य तथा सीवरेज समिति प्रभारी श्री भगतसिंह भदौरिया ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा कि 10 लाख की लागत से विनोबा नगर पानी की टंकी से ओल्ड ग्लोबस कॉलोनी गेट तक व 13 लाख की लागत से चन्द्रेश्वर महादेव मंदिर से जय बाबा स्कूल वाली सड़क का डामरीकरण किया जायेगा। उन्होने कहा कि वार्ड क्रमांक 5 में 2 करोड़ 10 लाख के विकास कार्यो की स्वीकृति हो चुकी है शीघ्र ही निर्माण कार्यो का भूमि पूजन किया जायेगा।
प्रारंभ में महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, भाजपा जिला मंत्री श्रीमती सोना शर्मा, मंडल अध्यक्ष श्री विनोद यादव, क्षेत्रिय पार्षद एवं जलकार्य तथा सीवरेज समिति प्रभारी श्री भगतसिंह भदौरिया, पार्षद श्रीमती देवकन्या मीणा, श्री लोकेश जायसवाल, पार्षद प्रतिनिधि श्री मुकेश मीणा व क्षेत्रिय नागरिकों के साथ विधिवत् पूजा-अर्चना के साथ डामरीकरण कार्य का भूमि पूजन किया। प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत पुष्पहार व पुष्प गुच्छ से किया गया।
भूमि पूजन के अवसर पर सर्वश्री ठाकुरदास सतवानी, भूपेन्द्रसिंह, धर्मवीरसिंह गेहलोत, जुझार सिंह, सुनील पाल, दीपक सोलंकी, हरीशचन्द्र तिवारी, ब्रजमोहन रावत, मांगीलाल तिवारी, अजय शर्मा, बी.एस. ठाकुर, शिवेन्द्र गुर्जर, श्रीमती अग्रवाल, नरेन्द्र तिवारी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रिय नागरिक उपस्थित थे।