महापौर व निगम अध्यक्ष ने किया निर्माण कार्य का भूमि पूजन

रतलाम 12 जून । वार्ड क्रमांक 37 स्थित शैरानीपुरा खेड़ा में सीमेन्ट कांक्रीट सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन महापौर माननीय श्री प्रहलाद पटेल ने निगम अध्यक्ष माननीय श्रीमती मनीषा शर्मा, क्षेत्रिय पार्षद श्री वसीम अली व क्षेत्रिय नागरिकों के साथ विधिवत् पूजा-अर्चना कर किया।
इस अवसर पर क्षेत्रिय पार्षद वसीम अली ने बताया कि नागरिकों की मांग पर उक्त सड़क का सीमेन्टीकरण 12 लाख की लागत से किया जायेगा। कार्य पुरा होने पर नागरिकों को आवागमन में सुविधा होगी। भूमि पूजन के अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रिय नागरिक उपस्थित थे।