विधानसभा चुनाव को लेकर पर्यवेक्षक एवं प्रभारी लेंगे शहर कांग्रेस की बैठक

रतलाम। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक श्री अर्जुन मोढवाडिया दिनांक 14 जून को रतलाम में शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा राजपूत बोर्डिंग में प्रातः 10:00 बजे आयोजित कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करेंगे ।
रतलाम शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने बताया की बैठक में पूर्व मंत्री विधायक प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष श्री कमलेश्वर पटेल एवं जिला संगठन प्रभारी अमिताभ मंडलोई जी भी उपस्थित रहेंगे!
बैठक में प्रदेश पदाधिकारी गण, मंडलम सेक्टर प्रभारी, पोलिंग बूथ इंचार्ज, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारी गण, मोर्चा संगठनों के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहेंगे।

Play sound