प्रवचनकार आचार्य देव श्री कुलबोधिसूरीश्वरजी म.सा. आदि ठाणा 5 का भव्य मंगल प्रवेश हुआ

रतलाम। श्री जैन श्वेतांबर खरतरगच्छ श्री संघ के तत्वाधान में परम पूज्य शासन प्रभावक प्रवचनकार आचार्य देव श्री कुलबोधिसूरीश्वरजी म.सा. आदि ठाणा 5 का प्रवेश पूर्व अध्यक्ष मनोहर जी छाजेड़ सत्कार श्री डेकोरेटर के यहां से बैंड बाजों के साथ नगर के प्रमुख शायर चबूतरा,घास बाजार,चौमुखी पुल,चांदनी चौक होते हुए त्रिपोलिया गेट स्थित आनंद भवन उपाश्रय पर श्री संघ एवं आमंत्रितो की नवकासी श्री जैन श्वेतांबर खरतरगच्छ श्री संघ के द्वारा रखी गई तत्पश्चात गुरुदेव की की निश्रा में दिनांक 12-13 जून 2023 सोमवार-मंगलवार प्रात: 09.15 से 10.15 बजे तक गुरुदेव के द्वारा श्री फूल कुंवर बाई खरतरगच्छ उपाश्रय पर धर्म सभा को संबोधित किया। धर्म सभा के बाद श्री जैन श्वेतांबर खरतरगच्छ श्री संघ द्वारा आचार्य श्री कुलबोधि सूरीश्वरजी म.सा. को कामली उड़ाई गई
पूज्य श्री ने अपनी ओजस्वी वाणी द्वारा जब तक हमारे जीवन में पाप का खटका और बताया कि पुण्य का खप नहि आता तब तक हमारी जन्म मरण की यात्रा चालु रहेगी । हमे अपने आपको हमेशा तीन प्रश्न पूछने चाहिए। (1) why – आखिर मैं यह सब क्यू कर रहा हूँ (2) where यदि जीवन में यदि पापो की रफ्तार चालू रही तो मरकर कहा जाऊंगा । (3) when – मृत्यु कभी भी आ जायेगी इसलिए मृत्यु आये उससे पहले अपने जीवन में से पापो की मृत्यु कर दो ।
इस अवसर पर श्री कांतिलाल चोपड़ा श्री जैन श्वेतांबर खरतरगच्छ श्री संघ अध्यक्ष मनसुखजी चोपड़ा मनोहर छाजेड़ श्रेणिक सर्राफ आलोक गांधी राजेंद्र कावड़िया विक्रम सिंह कोठारी अशोक चोपड़ा मोहन जी कासवा अशोक जी लुनिया हितेश वागमार प्रदीप डांगी आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन हेमंत बोथरा एवं आभार जितेंद्र चोपड़ा ने माना।

Play sound