जावरा (अनमोल सुराणा) । अभिभाषक संघ जावरा के सचिव भारत सैनी का जन्मदिन न्यायालय परिसर में उनके चेंबर में मनाया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ एडवोकेट अभिभाषक संघ जावरा के पूर्व सचिव विजय स्वर्णकार अभिभाषक सजी वर्गीस, विष्णु मालवीय सुरेंद्र पंडितआशीष सैनी रशीद खान सरफराज अली शाह नियाज अली गगन श्रीमाल विद्या चंदानी सहित अनेक एडवोकेट उपस्थित थे सभी ने स्वागत कर अपनी शुभकामनाएं दी । इस अवसर पर आंचलिक पत्रकार संघ के संभागीय अध्यक्ष अभय सुराणा भी विशेष रूप से उपस्थित थे।