
झुमरीतलैया। श्री दिगंबर जैन समाज के नेतृत्व में विगत डेढ़ साल से हर अष्टमी और चौदस को सभी के सुख शांति के लिए एवं श्री दिगंबर जैन बड़ा मंदिर जल्द निर्माण हेतु मंगल पाठ श्री दि जैन बडा मन्दिर जी मे 1008 भगवान पार्श्वनाथ स्वामी की वेदी के समक्ष भक्तामर ओर णमोकार का जाप हुवा जिसमे समाज के अध्यक्ष प्रदीप जैन पंड्या,मंत्री ललित जैन सेठी,कार्यक्रम के सूत्रधार सुरेश जैन ने आज के पुण्याजक परिवार ओर दीप प्रज्वलन कर्ता अशोक कुमार बिनोद कुमार अजमेरा सपरिवार को माला ओर दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया ये पाठ प्रति अष्टमी ओर चौदस को बड़े जैन मंदिर में विगत डेढ़ वर्षो से हो रहा है ये 68 वा पाठ हुवा ।48 पाठ के बाद एक बहुत ही बड़े रूप में आदिनाथ भगवान की 48 मंडलीय विधान किया गया था इस पाठ में पुण्याजक परिवार और समाज के द्वारा भक्तामर पाठ के 48 कड़े में 48 दीपक आदिनाथ भगवान के चरणों मे समर्पित किया गया इसके बाद भब्य आरती की गई। अंत मे कार्यक्रम संयोजक शोभा जैन पांड्या, अमित जैन सेठी,सुशील जैन पांड्या स्थानीय पंडित जी ने सभी को धन्यबाद के साथ अजमेरा परिवार के अशोक-मंजू, बिनोद अजमेरा को प्रतीक चिन्ह दिया। उक्त जानकारी कोडरमा मीडिया प्रभारी राज अजमेरा,नविन जैन ने दी।