


रतलाम । आज सोमवार को ब्राह्मण के वास स्थित सिखवाल समाज की धर्मशाला में महिला मंडल के तत्वाधान में सात दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया था जिसका आज समापन किया गया। जिसमें समाज की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर अपनी उपस्थिति देकर कार्यक्रम को सफल बनाया। योग शिक्षिका सुनीता व्यास के सानिध्य में समाज की सभी महिलाओं ने योग शिविर के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ लिया और इसे नियमित रखने का संकल्प लिया। योग शिविर में महिलाओं ने बताया कि सभी को शारीरिक और मानसिक लाभ पहुंचा है। शिविर के अंत में योग शिक्षिका सुनीता व्यास का सम्मान किया गया। सात दिवसीय योग शिविर में समाज की महिलाएं मेघा उपाध्याय, शीला बोहरा,पुजा बोहरा, अनीता व्यास, रजनी चौबे, रेखा त्रिपाठी, रूपाली व्यास, रेणु शर्मा, अंतिम बाला उपाध्याय, शशि उपाध्याय, सपना पंड्या, ललिता बोहरा, संध्या व्यास,विध्या व्यास, यामिनी पुरोहित,संगीता बोहरा, नीतू प्रीति बोहरा, कविता व्यास, भाग्यश्री व्यास, रंजना व्यास,कशिश आदि ने भाग लिया और अपना योगदान दिया। यह जानकारी पूजा बोहरा ने दी।