
रतलाम। रतलाम जिले के समस्त थाना प्रभारियो को मादक पदार्थ की तस्करी करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था इसी तारतम्य मे थाना जावरा शहर पर पुलिस द्वारा दिनांक 11.06.23 को चौपाटी जावरा पर वाहन चेकिंग के दोरान एक अपाची मोटर सायकल क्रमांक MP09X7640 को रोका तथा उक्त मोटर सायकल पर जाने वाले दो व्यक्ति 1- जयसिह पिता गोपालसिह भाटी उम्र 27 साल निवासी चौकी के सामने स्कीम नम्बर 51 इन्दौर,2-शशांक पिता योगेन्द्र तिवारी उम्र 28 साल निवासी जिन्सी चौराहे के पास रामगंज इन्दौर थे । जिनकी चेकिंग करते उनके पास से 25 ग्राम ब्राउन शुगर मिला जिसकी एनडीपीएस प्रावधानो के अनुसार पहचान ,तोल,जप्ति की कार्यवाही की गई व आरोपियो को गिरफ्तार किया गया बाद थाना जावरा शहर पर जावरा शहर आरोपी 1- जयसिह पिता गोपालसिह भाटी उम्र 27 साल निवासी चौकी के सामने स्कीम नम्बर 51 इन्दौर,2-शशांक पिता योगेन्द्र तिवारी उम्र 28 साल निवासी जिन्सी चौराहे के पास रामगंज इन्दौर, के विरुद्ध अ.क्र 211/2023 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, का पंजीबद्ध किया गया । आरोपी जयसिह पिता गोपालसिह भाटी उम्र 27 साल निवासी चौकी के सामने स्कीम नम्बर 51 इन्दौर के विरुद्ध थाना एरोड्रम इदोर पर एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजिबंद्ध है ।
आरोपी 1- जयसिह पिता गोपालसिह भाटी उम्र 27 साल निवासी चौकी के सामने स्कीम नम्बर 51 इन्दौर, (2) शशांक पिता योगेन्द्र तिवारी उम्र 28 साल निवासी जिन्सी चौराहे के पास रामगंज इन्दौर, को आज न्यायालय जावरा के समक्ष पेश किया गया । जहा से आरोपी से जप्त ब्राउन शुगर के मुल स्थान के सम्बध मे पुछताछ व तस्दिक हेतु न्यायालय जावरा से पुलिस रिमान्ड लिया गया ।