80 से अधिक छात्र-छात्राओं का किया सम्मान




रतलाम। 11 जून 23 रविवार को शास्त्री नगर स्थित राजपूत बोर्डिंग में सर्व ब्राह्मण महासभा रतलाम का होनहार मेघावी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का 22 वां प्रतिभा सम्मान समारोह शिक्षाविद डॉ गीता दुबे सेवानिवृत्त प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय झाबुआ के मुख्य अतिथि तथा डॉ श्वेता विंचुरकर पर प्राचार्य साईं इंटरनेशनल एकेडमी के विशेष आतिथ्य में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला अध्यक्ष श्रीमती सुनिता पाठक एवं कार्यक्रम संयोजक नरेंद्र जोशी की गरिमामय स्थिति उपस्थिति में संपन्न हुआ। विप्र समाज के आराध्य देव भगवान परशुराम जी की पूजन व दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम में शंख ध्वनि कर पंडितों द्वारा मंत्र उच्चारण द्वारा किया गया। सरस्वती वंदना कुमारी कृतिका जोशी द्वारा की गई तत्पश्चात भारतीय परंपरा के अनुसार अतिथियों का पुष्प मालाओं से स्वागत किया गया। अतिथियों का परिचय पंडित अजय जोशी ने दिया। सचिव नरेंद्र जोशी ने समाज की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ गीता दुबे ने अपने विचार रखते हुए कहा कि माता-पिता को अपने बच्चों से संवाद करते रहना चाहिए। परीक्षा परिणाम का अंको से तुलना ना करें। बच्चों पर पढ़ाई साथ बहुत न पड़ने दें।
कार्यक्रम की विशेष अतिथि डॉ श्वेता ने अपने विचारों द्वारा विप्र समाज के आराध्य देव भगवान परशुराम के जीवन की सुंदर व्याख्या की तथा 80% से ज्यादा अंक लाने के लिए छात्रों को बधाई दी।
10वीं, 12वीं, एमपी बोर्ड एवं सीबीएसई के 80 बच्चों का व उनके माता-पिता का सम्मान किया गया इस अवसर पर साहित्यकार, संगीत, खेल, चित्रकला, टीवी कलाकार का आदि का सम्मान किया गया।
श्रीमती उषा दुबे ने अपने पिता की स्मृति में संस्कृत में अधिक अंक प्राप्त करता को नगद राशि प्रदान की इस अवसर पर बड़ी संख्या में विप्र समाज उपस्थित रहा। विप्र समाज द्वारा सर्व ब्राह्मण महासभा के संयोजक नरेंद्र जोशी का शॉल श्रीफल से सम्मान किया गया। कार्यक्रम में कौशल्या त्रिवेदी, आशा दुबे, सीमा सुरोलिया, मंजू जोशी, नमिता शुक्ला, प्रथमा कोशिक, राखी व्यास, रुचि लोखंडे, विजय शर्मा, शैलेंद्र तिवारी, सुनील गौतम, प्रशांत व्यास, शरद शुक्ला, शांतिलाल शर्मा, नरेंद्र पुरोहित, तरुण जोशी, सुनील दुबे, राजू हांकी, सत्येंद्र जोशी, अनुराग लोखंडे, जीके शर्मा जगदीश उपाध्याय आदि ने छात्रों का स्वागत व प्रशस्ति पत्र दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन नरेंद्र त्रिवेदी व डॉक्टर मुनींद्र दुबे ने किया तथा आभार सविता तिवारी ने माना। यह जानकारी पंडित नरेंद्र जोशी संयोजक सर्व ब्राह्मण महासभा आयोजन समिति द्वारा दी गई।