महापुरुषों पर एकाधिकार जमाना मूर्खता है – राष्ट्रसंत कमलमुनि कमलेश

इंदौर (रतलाम कोठी जैन स्थानक 13 जून 2023) । महापुरुषो पर एकाधिकार जताने वाला, अपनी बपौती मानने वाला, उनका सबसे बड़ा मुर्ख है और समाज का शत्रु है क्या उसने महापुरुष को पैसे से खरीद रखा है वह तो सूर्य के समान संपूर्ण मानवता की अनमोल धरोहर है। उक्त विचार राष्ट्रसंत कमल मुनि कमलेश ने रतलाम कोठी जैन स्थानक की धर्मसभा में व्यक्त किये।
आपने कहा कि महापुरुषों के नाम पर बटने और बांटने वाले स्वार्थ की रोटियां सेकेने वाले उनके सिद्धांतों की हत्या कर रहे है अपने हाथों अपने महापुरुषों के मुंह पर अपने ही हाथों कालीमा पोतने जैसा काम कर रहे हैं कोई भी संत महापुरुष ऐसा करने की इजाजत नहीं देता है। आदमी अपने स्वार्थ, नाम, मान, सम्मान के लिए दुरुपयोग करता है।
मुनि कमलेश ने बताया कि राम और रहीम खतरे में नहीं है उनके नाम पर एक कतरा खून बहना भी कलंक और मानवता के लिए शर्मनाक घटना है। राष्ट्रसंत ने स्पष्ट कहा कि सभी महापुरुषों ने सद्भाव और प्रेम को धर्म का प्राण बताया उनके मार्ग पर चलने वाला ही उनका सच्चा अनुयाई है। जैन संत ने कहा कि उनके नाम पर टकराव फिरका परस्ती नफरत हिंसाऔर दंगा फसाद करने वाले राक्षस और शैतान से कम नहीं है ।
महासती मृदुला जी म सा आदि महासती मंडल ने राष्ट्रसंत की आगवानी की। कल 14 जून को उषा नगर जैन स्थानक भवन में प्रात 9:00 बजे कमल मुनि कमलेश के प्रवचन होंगे। धर्मसभा में अशोक जैन, अनिल दुग्गड़, राजीव भाण्डावत, वीरेन्द्र कुमार जैन, अनिल चेलावत, मनोहर लाल जैन,नेमीचंद आंचलिया, निशीथ चौधरी, राहुल कीमती, आदि बड़ी संख्या में समाजजन एव महिलाएं उपस्थित थी।
धर्मसभा का संचालन अशोक मंडलीक ने किया।

Play sound