सफन आयोजन पर जय मेवाड़ युवक संघ ने माना सभी का आभार

अहमदाबाद। जय मेवाड़ युवक संघ द्वारा दिनाक 10-11 जून 2023 को प्रयोग समिति ग्राउंड गाँधी आश्रम अहमदाबाद पर दो दिवसीय द्वितीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई । उक्त वॉलीबॉल प्रतियोगिता में jnb टीम विजेता रही तथा नाकोड़ा फाइटर्स उपविजेता रही।
जय मेवाड़ युवक संघ स्थानकवासी के अध्यक्ष मनोज डांगी ने जय मेवाड़ युवक संघ द्वारा आयोजित द्वितीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में पधारे हुए सभी अतिथि महानुभव का इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों का जिन्होंने इतने संयंमता और शालीनता के साथ खेल भावना दिखाते हुए खेलें, इस कार्यक्रम को सफल बनाने वाले आयोजन कमेटी स्पोर्ट्स कमिटी एवं सभी मेरे साथी पदाधिकारियों का इस वॉलीबॉल प्रतियोगिता के कप स्पॉन्सर श्रीमान हीरालाल जी कन्हैयालाल जी कोठारी परिवार जिन्होंने अर्थ सहयोग देकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया इस प्रतियोगिता की विजेता टीम jnb शूटर्स के कप्तान विकास भाई मेहता एवं उनकी टीम उपविजेता नाकोड़ा फाइटर्स के कप्तान संजय भाई नागौरी एवं उनकी टीम को बधाई देते हुए आप सभी का मैं संघ परिवार की तरफ से हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए आप सभी ने इस कार्यक्रम को सफल बनाया उसके लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं।
अंत में जय मेवाड़ युवक संघ की पूरी टीम जिन्होंने पिछले 20,21 महीनों में जबरदस्त मेहनत करते हुए इस संघ को नई ऊंचाई पर पहुंचाने के प्रयास मैं सफल हुए मुझे गर्व है आप पर की आप सभी की मेहनत से से ही हम कम समय में करीबन 27 कार्यक्रम संघ को दे पाए और आगे भी अच्छे कार्यक्रम दे पाए इसी आशा और विश्वास के साथ ।