रतलाम। आज आषाढ़ की योगिनी एकादशी के पावन पर्व पर वाघेला गोसेवा जीव दया समिति द्वारा व गुरु कृपा महिला मंडल व मालीकुआं महिला भजन मंडल द्वारा जेबीएल स्थित श्री कृष्ण कामधेनु गौशाला पर यहां सभी गिर गाय है आज सभी गौ माताओं को हरा चारा, गुड, कपासिया, ताजे फलों का भोजन कराया गया व महिला मंडलों द्वारा नाच गाकर भजनों से गौ माताओं को आनंदित किया गया।तत्पश्चात गौ माता की आरती कर प्रसादी का वितरण किया गया आज के इस एकादशी के आयोजन में गौ सेवा ग्रुप के प्रमुख दिनेश वाघेला, बाबूलाल सिसोदिया, कैलाश सोमानी, श्री कृष्ण मेहता, रामचंद्र भाटी ,विशाल वर्मा, सुभाष चौहान, नारायण पाटीदार ,संतोष सिसोदिया व महिला मंडल प्रमुख शांताबाई सांखला, शकुंतला सिसोदिया, श्रीमती श्यामा वाघेला, चंद्रकला राठौड़, सुधा पंवार, माला सिसोदिया, अनीता अग्रवाल, मधु सिसोदिया इस पुनीत कार्य में पधारे सभी भक्तजनों द्वारा गौ माता की सेवा कर पुण्य लाभ लिया।