शहर कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक संपन्न

रतलाम। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रतलाम शहर कांग्रेस द्वारा आयोजित मंडलम सेक्टर बूथ इंचार्ज एवं पदाधिकारियों की मार्गदर्शन हेतु बैठक को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक श्री अर्जुन मोढवाडिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री कांतिलाल जी भूरिया एवं संगठन प्रभारी अमिताभ मंडलोई जी, ने संबोधित किया ।
अतिथियों का स्वागत शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद् कटारिया, शांतिलाल वर्मा, श्रीमती यास्मीन शेरानी, कार्यवाहक अध्यक्ष फैयाज मंसूरी, पारस दादा सकलेचा, प्रभु राठौड़, सतीश पुरोहित, संगठन मंत्री मांगीलाल जैन, ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह, सोहेल काजी, गणेश यादव, राजीव रावत, रजनीकांत व्यास, महीप मिश्रा, अरविंद सोनी, ईश्वर सिंह राठौड़, पूर्व अध्यक्ष विनोद मिश्रा मामा, अमर सिंह शेखावत, कमरुद्दीन कछवाय, प्रदीप राठौर, सचेतक श्रीमती आशा रावत पार्षद मीनाक्षी सेन कविता महावर सुनील महावर, सुजीत उपाध्याय, संजय खंडकर सय्यद अकील, विनय पंड्या, देवेंद्र गुर्जर, राजेश प्रजापत, मंजू बाला गुर्जर, ने स्वागत किया! इस अवसर पर पर्यवेक्षक श्री अर्जुन मोढवाडिया ने संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं से आव्हान किया। आपसी मतभेद को भूलकर समन्वय बनाकर बूथ जीतकर विधानसभा जीतने का प्रयास करें श्री कांतिलाल भूरिया ने संबोधन करते हुए आपसी समन्वय एवं सर्वसम्मति के आधार पर उम्मीदवारी रखने के निर्देश दिए इस अवसर पर संगठन प्रभारी श्री अमिताभ मंडलोई ने भी संबोधित किया कार्यक्रम में स्वागत भाषण शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने दिया । कार्यक्रम का संचालन जोहेब आरिफ ने किया! आभार प्रदर्शन नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा ने किया।

Play sound