हिंदुस्तान में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है बस जरुरत है उन्हें तराशने की – राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश

इंदौर (जिओ सिविल एंड जुडिशल ट्रेनिंग सेंटर 14 जून 2023) । मंदबुद्धि वाले पशुओं को प्रशिक्षण देने वाले मिले तो उनमें प्रतिभा का निखार आ जाता है तो भला प्रतिभाशाली मानव को कुशल प्रशिक्षक मिल जाए अलौकिक चमत्कार प्रकट हो सकता है उक्त विचार राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश जिओ ट्रेनिंग सेंटर मैं संबोधित करते कहा कि प्रशिक्षक हमारे लिए परमात्मा का दूसरा रूप है।
उन्होंने कहा कि तीन लोक की संपदा भी आंतरिक प्रतिभाओं को निखारने में सक्षम नहीं हो सकती है मैं जिस रूप में आपके सामने हूं उसका सारा श्रेय मेरे प्रशिक्षक को है। मुनि कमलेश ने कहा कि प्रतिभा को कोई चुरा नहीं सकता बांट नहीं सकता और बांटने से बढ़ती है एक दीपक से लाखों दीपक जलते हैं आप अपनी प्रतिभा से पूरे विश्व को आलोकित करें।
जैन संत ने कहा कि प्रशिक्षक के प्रति जितना हमारा समर्पण भक्ति और श्रद्धा होगी उनका अनुशासन अमृत की भांति कल्याणकारी मानता है उसका भविष्य उज्जवल है।
राष्ट्रसंत ने कहा कि हिंदुस्तान में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है उन्हें तराशा जाए और उनकी प्रतिभा का उपयोग लेने का उचित मंच और बिना भेदभाव केअवसर दिया जाए हिंदुस्तान के नाम विश्व में रोशन कर सकते हैं।
संस्था के प्रमुख राजीव भंडावत ने राष्ट्रसंत का अभिनंदन करते हुए बताया कि यहां पर आईपीएस आईएएस आई एस आर और न्यायाधीश के विद्यार्थी बन चुके हैं प्रतिभाशाली बच्चों को निशुल्क आवास निवास और पढ़ाई का संपूर्ण खर्चा जियो ट्रस्ट उठाता है । अभी देश में कई स्थानों पर ट्रेनिंग सेंटर में करीब 1000 विद्यार्थी हैं । आपके मंगल आशीर्वाद इनके लिए वरदान बनेगा जेएसडब्ल्यू महिला शाखा की पिंकी गांधी प्रियंका जैन ने मुनि कमलेश जी का स्वागत किया अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच नई दिल्ली शाखा के संरक्षक अशोक मेहता ने कार्यक्रम का आयोजन किया 15 जून को प्रातः 9:00 बजे अनु भवन और 16 जून को समाजवादी नगर 17 अट्ठारह जून को 71 नंबर स्कीम में कार्यक्रम होगा।