जैन समाज का एक जत्था जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर देवाधिदेव 1008 आदि भगवान के निर्वाण स्थली बद्रीनाथ उत्तराखंड की ओर रवाना हुआ

झुमरीतिलैया। झुमरीतिलैया से जैन समाज का एक जत्था जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर देवाधिदेव 1008 आदि भगवान के निर्वाण स्थली बद्रीनाथ उत्तराखंड की ओर रवाना हुआ।
मीडिया प्रभारी कोडरमा राज कुमार अजमेरा ने बताया कि इस यात्रा के संघ नायक स्वरूप चंद-रेखा जैन कतरास के नेतृत में 15 सदस्यीय टीम को समाज के महामंत्री ललित सेठी,सुरेश झांझरी,सुरेन्द काला,मैत्री समूह के विशिष्ट सदस्य संदीप सेठी,अजय सेठी पुणे से मनीष सेठी,धनबाद से आशीष-अविना पहाड़िया कतरास,स्थानीय वार्ड पार्षद पिंकी जैन ने सभी यात्रियों को माला दुपट्टा पहनाकर सभी यात्रियों को बहुत बहुत शुभकामनाएं ओर कहा कि बद्रीनाथ जैन धर्म का महान तीर्थो में एक तीर्थ है यहाँ गर्मी में ही जाया जाता है इन जत्था का बहुत पुण्य है कि ये दर्शन को जा रहे है जाने के पूर्व जैन बड़ा मंदिर में सुबोध-आशा गंगवाल के निर्देशन में शांति विधान ओर महाशान्तिधारा किया संदया में भब्य आरती भी सभी यात्रियों ने किया। इस यात्रा में विशेष रूप से कोडरमा मीडिया प्रभारी राज कुमार जैन अजमेरा,अनूप-पिंकी जैन सेठी,प्रमोद-खुशबू जैन पंडया शामिल है।