रतलाम । कारगिल में मिली ऐतिहासिक विजय भारतीय जांबाज सैनिकों के साहस और शौर्य का प्रतीक थी हजारों फीट ऊंचाई पर लड़ी गई यह भीषण लड़ाई हमारे लड़ाकू और बहादुर सैनिकों का यशोगान आने वाली कई सदियों तक होता रहेगा, जिन्होंने भारत माता की आन-बान-शान के लिए अपने प्राणों की आहुति दी । ऐसे वीर बलिदानी सैनिकों को शत-शत नमन । उक्त विचार राजस्व कर्मचारी गृह निर्माण समिति द्वारा कारगिल दिवस पर आयोजित एक लम्हा शहीदों के नाम कार्यक्रम में बहादुर सैनिकों का स्मरण करते हुए अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने व्यक्त किए आपने कहा कि हमारी सेना शांति की पक्षधर रहती है । लेकिन जब जब दुश्मनों से उसका मुकाबला होता है अपने साहस और वीरता के बल पर अच्छों अच्छों को धूल चटा देती है कारगिल विजय दिवस शहीदों के साथ साथ प्रत्येक भारतवासी के लिए गर्व का विषय है । इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष सर्वश्री सूबेदार सिंह, सुनील जैन, दिनेश शर्मा, रतन श्री बीएस परिहार, नरेंद्र सिंह राठौड़ ने भी अपने विचार रखे । कार्यक्रम में सर्वश्री बीएल सैनी, रामचंद्र गेहलोत, बी.एल.नेकाडी,अशोक पंड्या, प्रवीण झामर, विनोद दुबे, अंशुल जोशी, अजय सिंह चौहान, वीरेंद्र परमार, दीपक जोशी, सोनू शर्मा, गगन पाठक, मनीष जैन, द्वारका पोरवाल, शैलेंद्र सोलंकी, मंजू सोनी, नीता भोजवानी, शांतिलाल शर्मा, मिश्रीलाल सोलंकी, नवदीप शर्मा, सांवरिया, राजेश जोशी, दीपक जैन, राजेश जैन आदि उपस्थित थे।