महापौर श्री पटेल ने घायल निगमकर्मी श्री अब्दुल रशीद की कुशलक्षेम पूछी

सिविक सेंटर के पम्प हाउस के कमरे को नया करने के दिये निर्देश

रतलाम 19 जून । निगम कर्मचारी श्री अब्दुल रशीद के घायल हो जाने पर महापौर श्री प्रहलाद पटेल तत्काल जलकार्य एवं सीवरेज समिति प्रभारी श्री भगतसिंह भदौरिया के साथ जिला चिकित्सालय पंहूचे व घायल निगमकर्मी श्री अब्दुल रशीद की कुशलक्षेम पूछकर हर संभव सहयोग करने हेतु कहा।
महापौर श्री पटेल श्री अब्दुल रशीद की कुशलक्षेम पूछकर तत्काल सिविक सेंटर स्थित पानी की टंकी पंहूचे पर पम्प हाउस के कमरे का जायजा लेकर तत्काल एस्टीमेंट बनाकर कमरे को नया करने के निर्देश संबंधित को दिये ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटना ना हो।
भिश्ती श्री रशीदभाई अब्बासी जो कि क्वीक रिस्पांस व्हीकल पर हैल्पर के पद पर कार्यरत् होकर सिविक सेंटर स्थित पानी की टंकी पर वाहन में पानी भरने हेतु जाते है। 19 जून सोमवार को प्रातः सिविक सेंटर स्थित पेयजल टंकी वाहन में पानी भरने के दौरान किसी कार्य से टंकी के पम्प हाउस के कमरे में जाने पर अचानक कमरे की छत का प्लास्टर गिर गया और वे घायल हो गये। निगमकर्मी श्री जीतू घायल श्री अब्दुल रशीद को तत्काल जिला चिकित्सालय लेकर गये व उपचार हेतु भर्ती करवाया।

Play sound