छात्रावास में प्रवेश पाने हेतु आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित

रतलाम । म.प्र. पिछडा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग अन्तर्गत पिछडा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रावास, छात्रागृह संचालन सत्र 2023-24 हेतु आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। पिछडा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रावास में पिछडा वर्ग समुदाय के साथ ही 10 प्रतिशत अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाना है। छात्रावास में प्रवेश पाने हेतु आवेदन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की गई है।
सहायक संचालक पिछडा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण ने बताया कि इच्छुक आवेदनकर्ता आवश्यक दस्तावेज आय, जाति, मूल निवासी, आधार कार्ड, अंतिम परीक्षा परिणाम की छायाप्रति, वर्तमान सत्र में प्रवेशित महाविद्यालय से प्राप्त एडमीशन रसीद की प्रति इत्यादि निर्धारित आवेदन पत्र के संलग्न कार्यालय कलेक्टर पिछडा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण, पुराना कलेक्टोरेट परिसर प्रथम तल पर प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन संबंधी जानकारी के लिए 07412-220303 तथा बालक छात्रावास अधीक्षक श्री भूपेन्द्रसिंह सोनगरा 9826724840 तथा कन्या छात्रावास अधीक्षिका श्रीमती प्रेमलता वर्मा 9589700163 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Play sound