ऋषि मुनियों की आध्यात्मिक ज्ञान से निर्मित जीवन शैली योग से ओतप्रोत है- राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश

इंदौर 21 जून 2023 । ऋषि मुनियों की आध्यात्मिक ज्ञान से निर्मित जीवन शैली योग से ओतप्रोत है । उक्त विचार राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को संबोधित करते कहा कि उठना बैठना खाना पीना चलना सोना प्रत्येक क्रिया शरीर को सुडौल और इम्यूनिटीपावर से प्रतिरोधक क्षमता सेओतप्रोत होता है ।
उन्होंने कहा कि पाश्चात्य देश भारतीय संस्कृति को अपना पर गौरवान्वित महसूस हो रहे हैं ज्ञान योग प्राणायाम सुख समृद्धि-सच्ची शांति प्राप्त कर रहे हैं ।
मुनि कमलेश ने बताया कि दुर्भाग्य पाश्चात्य संस्कृति वहां के लोग जहर समझकर थूक रहे हैं और हम उसे चाट रहे हैं आधुनिकता स्टेटस और सोसाइटी मेंटेनेंस के नाम पर कहीं जहर तो नहीं पी रहे हैं । राष्ट्रसंत ने स्पष्ट कहा कि योग भगाए रोग योग अपने आप में रामबाण औषधि है जिसकी पूर्ति विज्ञान सरकार और डॉक्टर भी नहीं कर सकता । जैन संत ने कहा कि योग के सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है विज्ञान भी इसका लोहा मान रहा है योग्य सभी धर्मों में सर्वमान्य है ।
भारत सरकार प्रोटोकॉल के अंतर्गत आस्था योग क्रांति एवं सूर्या फाउंडेशन दिल्ली की ओर से विधायक मालिनी अध्यक्षता में राष्ट्रसंत कमल मुनि कमलेश का अभिनंदन किया गया सत्कार को अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच नई दिल्ली संरक्षक अशोक मेहता मंच की जिला इकाई इंदौर के विजय डांगी, पुष्पेंद्र सुराणा, रतन सोनी, सुनील नाहर, मोतीलाल जेलमी ने स्वीकार किया । घनश्याम मुनि कौशल मुनि अक्षत मुनि ने मंगल आशीर्वाद प्रदान किया । मुनि कमलेश ने विधायक को सभी बगीचे में पक्षी विहार बनाने की प्रेरणा की 22 जून का प्रवचन नगीन नगर कोठारी परिवार पर होगा प्रातः 9:00 बजे होंगे।