शालेय राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए तीन छात्राएं चयनित

रतलाम। कन्या शिक्षा परिसर रतलाम की तीन छात्राओं का चयन शालेय राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए हुआ है। विभाग स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद पीएम श्री माता शबरी कन्या शिक्षा परिसर रतलाम की तीन छात्राएं शालेय राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में अपना प्रदर्शन करेंगी।
प्राचार्य श्री गणतंत्र मेहता ने बताया कि मिनी वर्ग में रीता कैलाश चरपोटा, जूनियर वर्ग में काजल विश्राम डोडियार, सीनियर वर्ग में सुमन प्रकाश डोडियार का चयन हुआ है। चयनित छात्राओं को विद्यालय परिवार ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *