जैन कॉलोनी के प्राचीन राधा-कृष्ण मंदिर जीर्णोद्धार कार्य का भव्य लोकार्पण संपन्न

रतलाम । वार्ड क्रमांक 40 महलवाड़ा जैन कॉलोनी में स्थित प्राचीन राधा-कृष्ण मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण राधा अष्टमी शुभ अवसर पर महापौर प्रहलाद पटेल ने पूर्व गृह मंत्री हिम्मत जी कोठारी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, रतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, मयूर पुरोहित, अनिल झालानी, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, क्षेत्रिय पार्षद एवं महापौर परिषद सदस्य धर्मेन्द्र व्यास, पार्षद, एल्डरमेन व क्षेत्रिय नागरिकों के साथ विधिवत् पूजा-अर्चना कर किया।
महापौर प्रहलाद पटेल ने इस अवसर कहा कि नगर निगम परिषद द्वारा विकास कार्य करवाये जाने के साथ ही शहर के प्राचीन धरोहरों का भी जीर्णोद्धार का कार्य किया जा रहा है। इस मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य 4.50 लाख की लागत से किया गया है, नगर निगम द्वारा जीर्णोद्धार का कार्य करवाया गया है इस मंदिर की नियमित देखभाल करना नागरिकों का कर्तव्य है।
पूर्व गृह मंत्री श्री हिम्मत जी कोठारी ने इस अवसर पर कहा कि महलवाड़ा जैन कॉलोनी के राधा-कृष्ण मंदिर का जीर्णोद्धार करवाये जाने का कार्य महापौर प्रहलाद पटेल द्वारा किया गया है जो प्रशंसनीय है, आगे भी इसी प्रकार के कार्य करते रहे।
क्षेत्रिय पार्षद एवं महापौर परिषद सदस्य धर्मेन्द्र व्यास ने स्वागत उद्बोधन देते हुए बताया कि राजमहल परिसर स्थित रियासत कालीन राधा-कृष्ण मंदिर जिसमें धातु के जीवन्त विग्रह तथा जमीन से 6 फिट से अधिक ऊपर बने इस प्राचीन वस्तु कला के अनुरुप मंदिर निर्माण कराया गया है, विग्रह के अतिरिक्त द्वार एवं पत्थरों पर देवताओं की मूर्ति को उकेरा गया है। मंदिर को देखकर ही इसकी प्राचीनता का अनुभव होता है। इसके मूल स्वरूप को ध्यान में रखते हुए महापौर प्रहलाद पटेल जब प्रथम बार इसके दर्शन किये जाने पर इसके जीर्णाेद्वार का संकल्प लिया एवं इसकी जिम्मेदारी मुझे दी लगातार तीन माह तक विभिन्न बारिकीयों को ध्यान में रखते हुए इसके जीर्णाेद्वार के कार्य किए गए। आज राधा अष्टमी के अवसर पर आम जन को नव श्रृंगारित विरासत कालीन मंदिर के विग्रह का दर्शन आशीर्वाद प्राप्त करने हेतु आम जन से अनुरोध है।
कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का सम्मान क्षेत्रिय पार्षद एवं महापोर परिषद सदस्य ने शाल-श्रीफल भेंट कर व स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया।
लोकार्पण अवसर पर महापौर परिषद सदस्य मनोहरलाल राजू सोनी, पार्षद धर्मेन्द्र रांका, रणजीत टांक, श्रीमती देवश्री पुरोहित, एल्डरमेन हेमन्त राहौरी, पार्षद प्रतिनिधि गौरव त्रिपाठी के अलावा ललीत चौपड़ा, हितेश सुराणा, कपिल व्यास, निलय व्यास, वैभव व्यास, विवेक शर्मा, संजय पांडे, मधु माहेश्वरी, भारती राहौरी सहित क्षेत्रिय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *