पद्मश्री राष्ट्रीय संत महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 हितेश्वरनाथ स्वामी जी की “राष्ट चेतना यात्रा” रतलाम पहुँची

सनातन धर्म की ताकत को समझे हिंदू – हितेश्वर् नाथ स्वामी

रतलाम। आज पद्मश्री राष्ट्रीय संत महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 हितेश्वरनाथ स्वामी जी द्वारा मध्यप्रदेश की “राष्ट्र चेतना यात्रा” निकाल रहे है l गुरुवार उनकी यात्रा रतलाम पहुची सर्किट हाउस मे चर्चा करते हुए उन्होंने बताया की यात्रा का उद्देश्य भारत हिंदू राष्ट्र, धर्मांतरण रोकना, गौ रक्षा, लव जिहाद आदि अनेक ऐसे विषयों को लेकर ये यात्रा निकाली जा रही है ये यात्रा जगह जगह रुक कर संगोष्ठिया करती है व हिंदू लोगो मे अपने सनातन धर्म की ताकत को समझने के प्रति जागरूक करती हैं l उन्होंने बताया की यह यात्रा 5 जून से राम राजा सरकार ओरछा से प्रारम्भ होकर 5 जुलाई भोपाल मे समापन होगी अभी 22 जिलों की यात्रा हो चुकी और अभी 31 जिलो की यात्रा और शेष है ! प्रधामन्त्री नरेंद्र मोदी के बारे में कहा उनमें भगवान राम नजर आते हैं सामाजिक समरसता और सबका साथ सबका विकास करने वाला अगर कोई इस देश मे हुआ है तो वो नरेंद्र मोदी है वह ऐसे ही देश का मार्ग दर्शन करते रहे और उनके नेतृत्व मे भारत को विश्व गुरु बनने से कोई नही रोक सकता । इस अवसर पर किसान मोर्चा के राकेश पाँचाल, राघव त्रिवेदी, हिंदू जागरण मंच के जगदीश पाटीदार, नंदकिशोर मीणा, बजरंग दल के मुकेश व्यास, मोंटी जायसवाल, सरदार सेना की आशा पाटीदार आदि अनेक सगठन के कार्यकर्ता उपस्थित थे।