विकास के लिये इच्छा शक्ति का मजबूत होना आवश्यक – श्री काश्यप

  • अवैध कॉलोनी वासियों वर्षो पुरानी समस्या का हुआ निदान – श्री पटेल
  • मोहन नगर अनाधिकृत कॉलोनी में हुई नागरिक अधोसंरचाना कार्य की शुरूआत
  • भूमि पूजन संपन्न

रतलाम 28 जून । इच्छा शक्ति मजबूत होगी तो हर कार्य पूर्ण होगें, इसी मजबूत इच्छा शक्ति के चलते ही रतलाम नगर ही नहीं बल्कि प्रदेश भर की सभी अवैध कॉलोनी नियमितकरण हो रहा है।
उक्त उद्गार विधायक रतलाम शहर माननीय श्री चेतन्य जी काश्यप ने वार्ड क्रमांक 11 मोहन नगर अनाधिकृत कॉलोनी में नागरिक अधोसंरचना उपलब्ध कराने हेतु 90.60 लाख की लागत से सड़क निर्माण कार्य कराये जाने के भूमि पूजन के अवसर पर व्यक्त किये।
उन्होने कहा कि अवैध कॉलोनी के नियमितिकरण का शंखनाद रतलाम नगर से हुआ जो कि पुरे प्रदेश में रोल मॉडल बना इसी के चलते प्रदेश की समस्त अवैध कॉलोनियों का नियमितकरण हो रहा है। अवैध कॉलोनी में नागरिक अधोसंरचना उपलब्ध कराने की शुरूआत भी आज रतलाम नगर के वार्ड क्रमांक 11 से हो चुकी है। 17 अन्य अवैध कॉलोनी में नागरिक अधोसंरचना कार्य के टैण्डर आ चुके है, शीघ्र ही निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया जायेगा।
इस अवसर पर लोक कल्याण नगर, अपूर्वा कॉलोनी, गणेश नगर, मनीष नगर, तुलसी नगर, सिद्धार्थ नगर, विद्या विहार, सुभाष गृह निर्माण, एम.बी. नगर, तिरूपति नगर, दीपक नगर, त्रिलोक नगर, प्रियदर्शनी नगर, कस्तुरबा नगर गृह निर्माण समिति अविकसित कॉलोनी के रहवासियों द्वारा विधायक माननीय श्री काश्यप को कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं की समस्याओं के समाधान हेतु ज्ञापन दिये जाने पर श्री काश्यप ने उन्हे आश्वस्त करते हुए महापौर माननीय श्री पटेल व निगम अध्यक्ष माननीय श्रीमती शर्मा को अविकसित कॉलोनी की समस्याओं समाधान जिम्मेदारी सौंपी।
महापौर माननीय श्री प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर कहा कि अवैध कॉलोनी के नागरिकों की वर्षो पुरानी समस्या का निदान विधायक माननीय श्री काश्यप की मजबूत इच्छा शक्ति के चलते हुए हुआ है। अब शहर की अवैध कॉलोनियों में सड़क, नाली, प्रकाश, विद्युत पोल इत्यादी की सुविधाऐं उपलब्ध होगी। उन्होन कहा कि शहर की अविकसित कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं के समस्या के निदान हेतु विधायक श्री काश्यप ने जो हमें जिम्मेदारी सौंपी है उसे पुरा करेंगे।
निगम अध्यक्ष माननीय श्रीमती मनीषा शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि अवैध कॉलोनियों का नियमितिकरण विधायक माननीय श्री काश्यप के अथक प्रयासों का परिणाम है। आज से नगर की अवैध कॉलोनियों में विकास कार्य की शुरूआत हो चुकी है। नगर की कोई भी अवैध कॉलोनी नियमितिकरण से वंचित नहीं रहेगी।
इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्री बजरंग पुरोहित कहा कि विधायक माननीय श्री काश्यप की विकासवादी सोच का ही परिणाम है कि रतलाम नगर का दिन प्रतिदिन तीव्र गति से विकास हो रहा है। आज से अवैध कॉलोनी में विकास कार्यो की शुरूआत हो चुकी है।
प्रारंभ में विधायक रतलाम शहर माननीय श्री चेतन्य जी काश्यप, महापौर माननीय श्री प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष माननीय श्रीमती मनीषा शर्मा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्री बजरंग पुरोहित, पूर्व भाजपा जिला महामंत्री श्री मनोहर पोरवाल, मंडल अध्यक्ष श्री मयूर पुरोहित, क्षेत्रिय पार्षद श्री बलराम भट्ट, महापौर परिषद सदस्य सर्वश्री भगतसिंह भदौरिया, पप्पू पुरोहित, श्रीमती अनिता कटारा, धर्मेन्द्र व्यास, अक्षय संघवी, मनोहलाल राजू सोनी, पार्षद सर्वश्री योगेश पापटवाल, परमानन्द योगी, श्रीमती निशा सोमानी, श्रीमती देवश्री पुरोहित, श्रीमती अनिता वसावा, श्रीमती धीरजकुवंर राठौर, भाजपा जिला कार्यालय मंत्री श्री मनोज शर्मा, मंडल महामंत्री श्री धर्मेन्द्र देवड़ा, पूर्व महापौर परिषद सदस्य श्री पवन सोमानी, पार्षद प्रतिनिधि सर्वश्री गौरव त्रिपाठी, किशोरसिंह राठौर, हेमराज वसावा, राजेन्द्र चौहान सहित क्षेत्रिय नागरिकों ने वार्ड क्रमांक 11 मोहन नगर अनाधिकृत कॉलोनी में नागरिक अधोसंरचना उपलब्ध कराने हेतु 90.60 लाख की लागत से सड़क निर्माण कार्य कराये जाने के कार्य का भूमि पूजन विधिवत् पुजा-अर्चना कर किया। तत् पश्चात् अतिथियों का स्वागत पुष्पहार व पुष्प गुच्छ से किया गया। nकार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला कार्यालय मंत्री श्री मनोज शर्मा ने किया व आभार मंडल महामंत्री श्री धर्मेन्द्र देवड़ा ने माना।