लघु उद्योग भारती दिलीप नगर एवं इंडस्ट्रियल एरिया ग्रामीण इकाई द्वारा भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई

रतलाम । लघु उद्योग भारती दिलीप नगर एवं इंडस्ट्रियल एरिया ग्रामीण इकाई द्वारा भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती का पर्व बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन नवकार इंडस्ट्रीज, दिलीप नगर, रतलाम में किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अधीक्षण यंत्री श्री मनोज शर्मा, शहर कार्यपालन यंत्री श्री ओ. पी. सेन एवं ग्रामीण कार्यपालन यंत्री श्री विक्रांत ठाकुर उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा भगवान विश्वकर्मा की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती की गई।
इस अवसर पर श्रमिक सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के श्रमिक बंधुओं का सम्मान कर उनके योगदान को सराहा गया। कार्यक्रम के पश्चात सभी उपस्थितजनों ने प्रसादी ग्रहण की। कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती मालवा प्रांत सह मीडिया प्रभारी एवं दिलीप नगर एवं ग्रामीण इंडस्ट्रियल एरिया इकाई के संयोजक उद्योगपति संदीप सकलेचा, सहसंयोजक ललित चोपड़ा सहित वरिष्ठ उद्योगपति अशोक पोरवाल, तरुण मूणत, पिंकेश सुराणा, प्रीतेश चोपड़ा, पूनमचंद जी चावड़ा, प्रमोद चोरडिया, मनीष जैन, चयन लुणावत, राकेश पारख, सुजल पारख, मोहम्मद आरिफ भाई आदि अनेक उद्योगपति एवं इकाई के समस्त सदस्यगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *