


झुमरीतिलैया। दशलक्षण महापर्व के तीसरे दिन जैन समाज के श्रद्धालु भक्त जनों ने “उत्तम आर्जव धर्म” बड़े ही भक्ति भाव से झुमरीतिलैया में चातुर्मास कर रहे जैन संत सुयश सागर जी गुरुदेव के सानिध्य में मनाया । जैन संत सुयश सागर जी ने आर्जव धर्म पर प्रवचन देते हुए कहा की “धोखा, छल और मायाचारी से भरा जीवन हमें दुख की ओर ले जाता है सच्चा सुख और शांति केवल सरलता में है।” उन्होंने कहा कि हमारी आत्मा एक पवित्र द्रव्य है, लेकिन मोह और कषाय के कारण हमने अनादिकाल से अपने भीतर दुख पैदा किए हैं, जिसके परिणाम स्वरूप हम चारों गतियों में भटक रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज आर्जव धर्म का दिवस है और यह हमारी आत्मा में कोमलता और सरलता के प्रवेश का समय है। उन्होंने श्रोताओं से आह्वान किया कि बहाने बनाने और दूसरों को ठगने की मायाचारी छोड़ दें और अपनी आत्मा को निर्मल बनाने पर ध्यान दें। हमें दूसरों से छल-कपट नहीं करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि हमें बहानों में नहीं बहना चाहिए मन, वचन और कर्म से किसी को दुख न हो। हमें अपनी आत्मा को निर्मल बनाने का प्रयास करना चाहिए। इसके पूर्व आज प्रातः दोनों जैन मंदिरों में भक्त जनों ने श्रद्धा भक्ति पूर्वक उत्तम आर्जव धर्म की विधान पूजा की केसरिया धोती दुपट्टा में पुरुष युवकों ने भगवान का अभिषेक एवं शांति धारा विश्व शांति मंत्रों के द्वारा कि, विश्व शांति धारा का महामंत्र मुनि श्री 108 सुयश सागर जी के द्वारा किया गया पंडाल परिसर में संस्कार शिविर का आयोजन कुणाल जैन ठोलिया एवं सिद्धांत जैन सेठी के अधिक परिश्रम से गुरुदेव के सानिध्य में सफलतापूर्वक चल रहा है शिविर में भाग लेने वाले भक्तजन ध्यान, योग, पूजा विधान की साधना से आत्म कल्याण में लगे हुए हैं आज बड़ा मंदिर में मूलनायक भगवान पार्श्वनाथ पर प्रथम अभिषेक एवं शांति धारा का सौभाग्य जय कुमार मनीष जैन गंगवाल परिवार को मिला श्री जी का बिहार कराकर पांडुकशीला पर विराजमान करने एवं प्रथम अभिषेक का सौभाग्य अनूप शैलेश दीपक जैन सेठी परिवार को मिला भगवान के दूसरी ओर से शांति धारा एवं प्रथम अभिषेक का सौभाग्य आरजव जैन गंगवाल परिवार को मिला पंडाल परिसर में भगवान महावीर स्वामी का श्री बिहार एवं प्रथम अभिषेक का सौभाग्य देवेश काला केशव जैन रांची रचित जैन सेठी हजारीबाग परिवार को मिला पंडाल परिसर में भगवान महावीर स्वामी की महा शांति धारा का सौभाग्य अनिल शोभा रौनक आशिका चिराग जैन कासलीवाल परिवार को मिला पंडाल परिसर में ही दूसरी ओर से भगवान की शांति धारा का सौभाग्य विनोद सार्थक जैन सेठी परिवार को मिला पानी टंकी रोड स्थित नया मंदिर में भगवान की शांति धारा का सौभाग्य चुन्नीलाल प्रदीप जैन छाबड़ा परिवार को मिला भगवान की दूसरी ओर से शांति धारा का सौभाग्य जुगल किशोर संदीप संजय आशीष जैन सेठी परिवार को मिला भगवान आदिनाथ की बेदी पर शांति धारा करने का सौभाग्य तन्मय हृदय प्रवीण पाटनी परिवार को मिला जैन समाज के मीडिया प्रभारी नवीन जैन एवं राजकुमार अजमेरा ने बताया कि संध्या में छत्तीसगढ़ से आई बिट्टू दीदी का प्रवचन होगा,गुरुदेव द्वारा णमोकार चालीसा विरागोदय चातुर्मास कमेटी के द्वारा भव्य आरती एवं धार्मिक तम्बोला प्रमोद जैन पांड्या, विक्की जैन छाबड़ा के द्वारा किया गया जिसमें प्रथम फूल हाउस मंजू जैन अजमेरा को प्राप्त हुआ और पुरुस्कार वितरण राकेश प्रीति जैन छाबड़ा के द्वारा किया गया।