सेवा करने वालो के हाथ परमात्मा पकड़ लेते है – राष्ट्रसंत कमलमुनि कमलेश

इंदौर । भगवान महावीर डायलिसिस सेंटर रॉबर्ट नर्सिंग होम 29 जून 2023। असमय और अनियंत्रित किया गया भोजन अमृत जैसा होने के बाद भी जहर के रूप में परिवर्तित हो जाता है, स्वाद के लिए किया गया भोजन स्वास्थ्य के लिए अत्यंत घातक है।
उक्त विचार भगवान महावीर डायलिसिस सेंटर पर मरीजो के बीच व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि आहार सिर्फ भूख मिटाने का काम नहीं करता है बल्कि औषधि का काम भी करता है आहार अपने आप में एक औषधि है।
मुनि कमलेश ने कहा कि सात्विक आहार साधना के लिए सर्वोत्तम आहार है जैसा खावे अन्न, वैसा होवे मन, ईमानदारी और मेहनत से उपार्जित किया गया भोजन आत्मा को पवित्र, शरीर को निरोग, और विचारों में सात्विकता, का निर्माण करता है। शराब, मांस, तंबाकू, गुटखा आदि पैसे की बर्बादी और शरीर का सर्वनाश करती है। राष्ट्रसंत ने स्पष्ट कहा कि भूख से ज्यादा भोजन करना भी अपने साथ अन्याय करने के समान है भूख से मरने वालों की संख्या कम है ज्यादा खाकर मरने वालों की संख्या ज्यादा है। आज राष्ट्रसंत कमलमुनि जी महाराज भगवान महावीर डायलिसिस सेंटर पर पधारे। आपने डायलिसिस के मरीजो को उधबोधित करते हुये कहा कि आप हिम्मत रखे यह बीमारीया तो शरीर मे आती जाती रहती है आप जितनी चिंता करोगे उतना ठीक होने में ज्यादा समय लगेगा। अपनी दिनचर्या, आहार, विहार, का ध्यान रखेंगे तो आप जल्दी स्वस्थ होंगे।
डायलिसिस सेंटर पर ट्रस्ट मंडल के रवि बाफना, रमेश भंडारी, डीपीन जैन, प्रकाश भटेवरा जैन, ने स्वागत किया।एवं दिलीप राजपाल, विनोद गांधी, सुभाष जैन, आदि उपस्थित थे।
गुरुदेव ने ट्रस्ट मंडल की सेवा की सराहना करते हुए कहा कि आप जो मानव मात्र की सेवा कर रहे है यह बहुत ही पूण्य का काम है आपका हाथ स्वयं परमात्मा ने पकड़ रखा है आप आगे बढ़ते जाओ सब काम अपने आप होते चले जाएंगे। अंत मे गुरुदेव ने सभी को मंगलपाठ श्रवण कराया।