अयोध्या में होगा श्रीराम मंदिर का शिलान्यास, यहां झूलेलाल मंदिर को सैकड़ों दीपों से सजाया जाएगा, सिंधी समाज अपने घरों में दीपमाला सजाकर मनाएगें खुशीयां

रतलाम । नगर के अति प्राचिन श्री कालिकामाता मंदिर परिसर स्थित सिंधी समाज के आराध्यदेव भगवान श्री झूलेलाल के मंदिर पर चल रहे चालिस दिवसीय 5 वां चालिहा महोत्सव सिमित श्रद्घालुओं द्वारा भजन कीर्तन कर फेसबुक पर लाईव प्रसारण दिखाकर मनाया जा रहा है। 3 अगस्त सोमवार को राखी के त्यौहार पर भगवान श्री झूलेलाल का विशेष शंृगार मंदिर के मनोहर पुजारी द्वारा किया जाएगा।
5 अगस्त बुधवार को अयोध्या में श्रीराम मंदिर शिलान्यास के उपलक्ष्य में भगवान श्री झूलेलाल प्रतिमा के साथ मंदिर में विराजित भगवान श्रीराम की प्रतिमा का विशेष शृंगार कर महाआरती कोरोना प्रोटोकाल के निर्देशों पालन करते हुए सिमित सदस्यों द्वारा की जाएगी। इस अवसर पर मंदिर को सैकड़ों दीपों से सजाया जाएगा। आकर्षक विद्युत सज्जा की जाएगी। जिसका फेसबुक पर लाईव प्रसारण शाम 5 बजे से 6 बजे तक किया जाएगा।
श्री कालिकामाता सेवा मण्डल ट्रस्ट अध्यक्ष राजाराम मोत्यानि, सिंधी युवा शक्तिके अध्यक्ष रमेश चोईथानी, श्री लालसाई चालिहा महोत्सव समिति संरक्षक चन्द्रप्रकाश अवतानी एवं श्री लालसाई बहिराणा मण्डली अध्यक्ष सुमित्रा अवतानी ने समस्त सिंधी समाज से इस कोरोना काल के समय श्रीराम जन्मभूमि पूजन व चालिहा महोत्सव को अपने-अपने घरों के बाहर रांगोली बनाकर व दीपमाला सजाकर धार्मिक उल्लास के साथ खुशीयां मनाने का आव्हान किया है।