अखिलेश्वरानंद गिरीजी के सानिध्य में मनेगा गुरूपूर्णिमा महोत्सव

रतलाम,03 जुलाई। केबीनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त गौ संवर्धन आयोग के अध्यक्ष, महामंडलेश्वर स्वामी श्री अखिलेश्वरानंद गिरीजी महाराज 04 जुलाई को रतलाम आएंगे। वे परम पूज्यनीय ब्रम्हलीन महामंडलेश्वर पदमभूषण सम्मानित, स्वामी श्री सत्यमित्रानंदगिरी जी महाराज द्वारा संस्थापित समन्वय परिवार के गुरूपूर्णिमा महोत्सव में शामिल होंगे।
समन्वय परिवार के अशोक आप्टे, माधव काकानी, शेलेन्द्र डागा, शिवराम शर्मा , जितेन्द्र वाघेला, संजय खंडेलवाल, कालुराम पाटीदार, हेमन्त चैरमा, सुनील लाठी, मुकेश शुक्ला, सुनील सोनी आदि ने बताया कि गुरूपूर्णिमा महोत्सव बरबड स्थित श्री राम जानकी मंडपम में शाम 6 से 9 बजे के मध्य होगा। इसमें प्रार्थना, प्रवचन तथा पादूका पूजन किया जाएगा। श्री कालिका माता सुंदरकांड मंडल द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। उन्होंने गुरूभक्तों से अधिक से अधिक उपस्थित रहने की अपील की है।