
रतलाम। अपने कर्तव्य के प्रति ईमानदारी और निष्ठा का भाव व्यक्ति को सदैव सम्मान अर्जित करवाता है चाहे आप किसी भी क्षेत्र में कार्य करें आपके कार्य करने की शैली और व्यवहार की सबसे बड़ी पूंजी है जिसके बल पर संपूर्ण समाज आपको सम्मान की दृष्टि से देखता है।
उक्त विचार लायंस क्लब रतलाम क्लासिक द्वारा डॉक्टर्स एवं सीए डे पर प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर मेहा घोड़ावत का सम्मान व्यक्त करते हुए लायंस क्लब के रीजन चेयरपर्सन दिनेश शर्मा ने व्यक्त किए । आपने कहा कि हमारा कर्तव्य बनता है कि हमारे समाज में उत्कृष्ट लोक सेवकों का उनकी सेवाओं के लिए समय-समय पर सम्मान कर उन्हें और श्रेष्ठ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए । क्लब अध्यक्ष चेतन परिहार ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए । कार्यक्रम में सर्व श्री महेश व्यास, बी.के.जोशी, आशीष जोशी, मनीष जोशी, महेंद्र जैन, रमेश उपाध्याय, संदीप निगम, राजेंद्र जायसवाल, दिलीप वर्मा, कमलेश पालीवाल, शैलेंद्र श्रोत्रीय आदि उपस्थित थे । संस्था द्वारा श्री डॉ. एम.ए. कुरेशी, राजेंद्र तिवारी, डॉ जी.पी.सिंह, डॉक्टर करुणा सागर पुरोहित का सम्मान किया गया । संचालन महेश व्यास एवं आभार आशीष जोशी ने व्यक्त किया ।