
रतलाम। स्वर्णकार समाज का श्रीमद भागवत गीता पर्व सप्ताह, न्यास का प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान समारोह का आयोजन सपंन्न । विद्यार्थी पढाई का लक्ष्य बनाकर उस लक्ष्य की ओर आगे बढते जाएं तो मंजिल आसान होगी । एक समय की बात है जब हम फील्ड मेें हेल्थ चेकअप कर रहेे थे उस समय मुझ सेे एक युवती से रूबरू हुई उससे मैंने कुछ सवाल किए तो वह कहने लगी कि मैैम आपने यह सवाल आज से दस साल पूर्व मुझसे पूछा था कि पढाई कर तुम क्या बनना चाहती हों । तो मैंने जवाब दिया था कि मैंं शिक्षक बनना चाहती हंंू और उसके बाद मैंने अपने लक्ष्य को लेकर कोशिश की और अपनेे लक्ष्य को प्राप्त किया। आज जिस स्कूल में आप आई है । इसी स्कूल में मैं शिक्षक हूं । इसलिए अपने लक्ष्य से भटकना नहीं चाहिए और माता-पिता तथा गुरुजनों का आदर सम्मान करना सीखें । लक्ष्य और आशीर्वाद से मंजिल आसान होगी । उक्त बात वरिष्ठ समाजसेवी एवं पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित डॉ लीला जोशी ने श्रीमद भागवत गीता सप्ताह न्यास श्री मैढ़ क्षत्रिय मारवाड़ी स्वर्णकार समाज के प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान एवं पुस्तकें वितरण समारोह मैं मुख्य अतिथि के रूप में कहीं ।
प्रतिभावान छात्र सम्मान एवं पुस्तकें वितरण समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. लीला जोशी, समाजसेवी मोहनलाल मींडिया की अध्यक्षता में, विशेष अतिथि श्रीमती ताराबेन सोनी, तथा विशिष्ट अतिथि नवनीत सोनी के आतिथ्य में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में समाज के 50 से अधिक प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रतीक चिन्ह, प्रमाण पत्र तथा नगद राशि से पुरस्कृत किया गया एवं 80 से अधिक विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा पाठ्य सामग्री वितरित की गई । कार्यक्रम को नवनीत सोनी, तारादेवी सोनी ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में सर्वश्री राजकुमार बेवाल अध्यक्ष, जगदीश भामा, संजय अग्रोया, संजय सोलीवाल, राजेश भामा, मुकेश जलोतिया, रमेश सोनी, सुरेश सोनी,मुकेश अग्रोया, संतोष सोनी, महेश सोनी,भुपेन्द्र मंडावरा,राजू अग्रोया,शैलेष जलोतिया, मोतीलाल मिंडिया, कैलाश भईडा, अखिलेश सहदेव,राजेंद्र सनगट, तेजकरण सोलीवाल, रामेश्वर मिंडिया सहित बड़ी संख्या में समाजजन, माताएं बहनें और विद्यार्थीगण मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन अरविन्द सोनी तथा आभार रमेश सोनी ने व्यक्त किया।