

रतलाम। दादी कुंदी दरबार का 3 दिवसीय 12 वां स्थापना महोत्सव टीआईटी रोड स्थित रानी कुंदी दरबार गुरूद्वारे मे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें 1 जुलाई को अखंड पाठ साहब रखा गया तथा 2 जुलाई को भजन कीर्तन, हरिओम का सत्संग रखा गया। 3 जुलाई को ज्ञानी मानसिंह के द्वारा सुबह 9.00 से 11.00 बजे तक अखंड पाठ, सत्संग भजन कीर्तन, आरती कर अरदास की गई ।
सिंधी पंचायत सचिव रमेश चौयथानी ने बताया कि दादी कुंदी ने करीब 70 वर्ष पूर्व टीआईटी रोड पर दादी कुंदी दरबार गुरुद्वारा की स्थापना की। तब से समाज जनों द्वारा प्रतिवर्ष हर्षोल्लास से स्थापना दिवस मनाया जाता है। अखंड पाठ साहब प्रारंभ सेवा एवं पूरे वर्ष की सेवा महेश धनवानी द्वारा की जाती है ।
कार्यक्रम में विशेष रुप से क्षेत्रीय पार्षद योगेश पापटवाल, घनश्याम कल्याणी, अध्यक्ष राम लालचंदानी, सचिव हरीश पंजवानी, मुरली फुलवानी, रतन हंसराजानी, राहुल सलूजा, गोवर्धन सलूजा, हेमंत गणेशवानी, आकाश उत्तम छाबड़ा, लालचंद गुरयानी, पूरन चोयथानी, मोहन मेहता, प्रदीप आसरानी, रवि गुरयानी, चिराग आसरानी, मुकेश गुरनानी, निशा सलूजा, किरण गुरनानी, आशा गुरनानी, विन्नी सलूजा सहित बड़ी संख्या में समाज जन शामिल थे ।