
रतलाम। चांदनी चौक सुनारो की गली स्थित श्री द्वारकाधीश आदर्श आर्य हिंद व्यायामशाला में आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरु कल्याण प्रसाद शर्मा का पूजन कर गुरु पूर्णिमा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया तथा साथ ही गणगोरिया ऊंकाला रोड़ स्थित गुरुदेव की समाधि स्थल पर भी पाद पूजन किया गया । इस अवसर पर डॉ राजेंद्र शर्मा ने गुरु कल्याण प्रसाद शर्मा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला । साथ ही गुरु की महिमा के बारे मे अपने विचार व्यक्त किये। गुरु पूजन कार्यक्रम में नत्थू पहलवान, नवनीत सोनी, राजेंद्र शर्मा, अशोक जैन लाला, कैलाश भारती, झमक भरगट, महावीर पहलवान, चंदर पहलवान, बबला पहलवान, शंकर सेन आलम एवं विशाल शर्मा सहित बड़ी संख्या में शरीर साधक उपस्थित थे।