योग यज्ञ वृक्षारोपण कर गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया गया

एक व्यक्ति एक पेड़ लगाएं जीवन में आएं हर उत्सव को मनाएं

रतलाम। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार मुख्य केन्द्रीय प्रभारी स्वामी परमार्थ देव जी स्वामी आदित्य देव जी के नेतृत्व में योगमय यज्ञमय युवा भारत पांचों संगठनों द्वारा गुरु पूर्णिमा पर्व उत्साह उमंग श्रृद्धा समर्पण व संकल्प के साथ युवा राज्य प्रभारी म.प्र.पश्चिम प्रेमाराम पुनिया के आतिथ्य में जिला प्रभारी विशाल कुमार वर्मा के नेतृत्व में जिला कार्यालय स्पोर्ट्स ग्राउंड विरियाखेड़ी रतलाम सामूहिक योग यज्ञ सेवा के पांच बड़े प्रकल्पों में भारतीय शिक्षा बोर्ड, पतंजलि वेलनेस (स्वदेशी चिकित्सा पद्धति), स्वदेशी उत्पाद,गोपालन, जैविक खेती हरे-भरे स्वच्छ स्वस्थ समृद्ध स्वर्ण भारत जनजागरण रैली के साथ नगर निगम रतलाम घर-घर तुलसी 49 वार्ड औषधीय उद्यान पौधारोपण महाअभियान के तहत उद्यान प्रभारी अनिल पारा जोन प्रभारी रविन्द्र जी के मार्गदर्शन में 50 से अधिक औषधीय पेड़-पौधे वार्ड नं 10 विरियाखेड़ी स्थित वृध्दाश्रम स्पोर्ट्स ग्राउंड गुरुनानक भवन रोपण व वितरण कार्य कर एक व्यक्ति एक पेड़ लगाएं जीवन में आएं हर उत्सव को मनाएं प्रकृति संरक्षण संवर्धन का संकल्प लें।
जिला स्तरीय गुरु पूर्णिमा पर्व दीप प्रज्वलन के साथ योग सत्र लिया गया जिला यज्ञ प्रभारी पं संजय शिवशंकर दवे द्वारा 81 प्रकार की जड़ी-बूटी युक्त रोगमुक्ति हेतु विशेष यज्ञ में साधकों द्वारा आहुतियां समस्त गुरु भाई बहनों द्वारा दी गई जिसमें जिला प्रभारी उत्तम शर्मा वरिष्ठ योग गुरु प्रकाश चन्द्र बिलाला अश्विनी गट्टानी राजेश धाकड़ श्रीमती सविता तिवारी तृप्ति सिंह सकरारी सीमा वर्मा राजेश चांदवानी का विशेष योगदान रहा साथ ही रतलाम नगर में संचालित पतंजलि निःशुल्क योग कक्षाओं पर भक्ति भाव लिए गुरुजनों का सम्मान कर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।