रतलाम की पहली श्री कृष्ण कामधेनु औषधि वाटिका

रतलाम। नगर निगम रतलाम महापौर प्रहलाद पटेल के प्रयासों से स्वच्छ स्वस्थ समृद्ध ग्रीन रतलाम क्लीन रतलाम घर-घर तुलसी औषधीय उद्यान वृक्षारोपण महाअभियान के तहत उद्यान प्रभारी अनिल पारा रविन्द्र जी ब्रांड एंबेसडर विशाल कुमार वर्मा द्वारा मांगल्य मंदिर श्रीकृष्ण कामधेनु गौशाला स्थित श्रीकृष्ण कामधेनु औषधि वाटिका में ज्योतिषाचार्य पं संजय शिवशंकर दवे द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार कर मुख्य सेवादारों में पं राजेश पांडेय पं हितेंद्र जोशी व्यवस्थापक सुदामा मिश्रा धर्मेश भाई महावीर भाई जुगल भाई द्वारा प्रकृति संरक्षण संवर्धन संकल्प लिए लगभग 150 से अधिक पेड़-पौधे रोपण सेवा कार्य सेवादारों निगम कर्मचारियों द्वारा किया गया। श्री कृष्ण कामधेनु औषधि वाटिका की विशेषता यहां रहने वाली गौमाताओं से प्राप्त औषधीय युक्त खाद अन्य सामग्री जिससे बेहतर पेड़ों को व्यवस्थित पोषण मिलेगा हर पेड़ पर सुरक्षा की दृष्टि से बाड़े जालियां व तख्ती लगाईं जाएगी जिससे दर्शन लाभ लेने वाले गौ भक्तो को औषधीय पौधे के गुणों लाभ की जानकारी सहजता से मिलेगी अधिक से अधिक औषधि वाटिका को जन-जन तक पहुंचाने में सहायक सिद्ध होगा।