शहर में चल रहे समस्त विकास के निर्माण कार्यो में लायें गति-महापौर श्री प्रहलाद पटेल

  • लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में इंजीनियरों को दिये निर्देश
  • सीवरेज में वर्षा का पानी भरने की समस्या के निराकरण के लिये हेल्प लाईन नम्बर 9179590374 जारी

रतलाम 4 जुलाई । नगर निगम द्वारा नगर में किये जा रहे विकास कार्यो में ओर अधिक गति लाये जाने हेतु महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने निगम आयुक्त श्री एसपीएस गहरवार के साथ लोक निर्माण विभाग के सभी इंजीनियरों की समीक्षा बैठक में शहर में चल रहे समस्त विकास कार्यो में ओर अधिक गति लाये जाने के निर्देश दिये साथ ही वर्षाकाल में सीवर लाईन में पानी भरने की समस्या के निदान हेतु हेल्प लाईन नम्बर 9179590374 (देवेन्द्र शर्मा सीवरेज लाईन सुपरवाईजर) जारी किया जो 24 घन्टे चालू रहेगा जिस पर नागरिक अपनी शिकायत दर्ज करवाकर शिकायत का निराकरण करवा सकते हैं। सीवरेज समस्या के निराकरण हेतु नगर निगम कार्यालय परिसर स्थित फायर स्टेशन भवन पर कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है।
महापौर श्री पटेल ने आयोजित समीक्षा बैठक में नगर के विभिन्न स्थानों पर चल रहे विकास कार्यो की जानकारी लेकर कहा कि विकास कार्य नागरिकों की सुविधा हेतु निगम द्वारा कराये जा रहे हैं इस हेतु यह सुनिश्चित् किया जाये की निर्धारित समयावधि में विकास कार्य पूर्ण हो जायें ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो।
बैठक में महापौर श्री पटेल ने निर्देशित किया कि ऐसे विकास कार्य जिन्हे करवाये जाने में किसी प्रकार की परेशानी उत्पन्न हो रही है उसकी जानकारी उपलब्ध करायें ताकि उनका समाधान किया जाकर विकास कार्य पूर्ण किये जा सकें।
महापौर श्री पटेल ने समीक्षा बैठक में निर्देशित किया कि शहर के व्यस्ततम व व्यापारिक क्षेत्रों में विकास कार्य तीव्र गति से करवाये जायें ताकि नागरिक व व्यापारियों को किसी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े साथ ही गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाकर इसकी समय-समय पर मॉनिटरिंग की जाये।
आयोजित बैठक में महापौर श्री पटेल ने कहा कि निर्माण ठेकेदारों के इतने ही कार्य स्वीकृत किये जायें जो कि वे समय पर पूर्ण कर सकें क्योंकि ठेकेदार एक साथ कई काम ले लेते हैं जिससे वे समय पर कार्य पूर्ण नहीं कर पाते है तथा नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
पोलोग्राउण्ड पेयजल टंकी के पास निर्माणाधीन वुमन स्पोर्ट्स क्लब का कार्य शीघ्र पूर्ण कराये जाने के निर्देश महापौर माननीय श्री प्रहलाद पटेल ने इंजीनियरों को दिये ताकि महिला खिलाड़ियों को शीघ्र अति शीघ्र इसका लाभ मिल सकें।
रीजनल पार्क हेतु भूमि आवंटन की प्रक्रिया की जानकारी महापौर श्री पटेल ने लेते हुए कहा कि भूमि आवंटन के पश्चात् रीजनल पार्क इस तरह से निर्मित किया जाये कि उसका स्वरूप प्राकृतिक हो।
महापौर श्री पटेल ने आयोजित बैठक में कहा कि श्री कालिका माता मंदिर परिसर स्थित झाली तालाब के स्वरूप को ओर अधिक आर्कषक बनाये जाने हेतु वेस्ट टू वंडर के तहत फाउंटेन व झरना बनाया जाये इस हेतु तालाब के चारो ओर पाईप डाला जाकर दो मोटर पम्प स्थापित किये जाये व पाईप में नोजल लगाई जाये जिससे कम लागत में फाउंटेन तैयार हो सकें।
आयोजित बैठक में कार्यपालन यंत्री श्री सुरेशचन्द्र व्यास, श्री जी.के. जायसवाल, सहायक यंत्री श्री श्याम कुमार सोनी, उपयंत्री सर्वश्री सुहास पंडित, अनवर कुरेशी, बी.एल. चौधरी, राजेश पाटीदार, मनीष तिवारी, ब्रजेश कुशवाह, श्रीमती दीक्षा तिवारी, निगम सचिव श्री बी.एल. चावरे, सहायक वर्ग-3 श्री राजेन्द्र गेहलोत आदि उपस्थित थे।