रेलवे क्षेत्र के नालो की सफाई व आवागमन मार्ग प्रारंभ करने हेतु महापौर श्री पटेल ने लिखा डीआरएम को पत्र

रतलाम 4 जुलाई । स्वच्छता व वर्षा के दृष्टिगत रेलवे क्षेत्र के नालों की सफाई शीघ्र करवाये जाने तथा आवागमन हेतु बंद किये मार्गो को पुनः प्रारंभ करने हेतु महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने मंडल रेल प्रबंधक पश्चिम रेलवे रतलाम पत्र प्रेषित किया।
महापौर श्री पटेल ने मंडल रेल प्रबंधक को अवगत कराया है कि रेलवे क्षेत्र से गुजरने वाले नालों की सफाई नहीं होने से काफी गंदगी व्याप्त है जिसके कारण रेलवे क्षेत्र के समीपस्थ कॉलोनिवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है साथ ही वर्षाजनित रोगो के फैलने की संभावना बनी रहती है इस हेतु रेलवे क्षेत्र के नालों की शीघ्र सफाई करवाई जाये। महापौर श्री पटेल ने पत्र में यह भी अवगत कराया है कि रेलवे ने अपने क्षेत्र से नगर की विभिन्न आवासीय कॉलोनियों जैसे गांधी नगर, रेलवे स्टेशन मार्ग आदि क्षेत्र के आवागमन के रास्ते बंद कर दिये है जिससे नागरिकों का काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं इस हेतु आवागमन मार्ग शीघ्र प्रारंभ किये जायें।