रतलाम 4 जुलाई । प्रधानमंत्री आवास योजना शहर एएचपी घटक के अन्तर्गत मुखर्जी नगर, ग्राम डोसीगांव तथा बजंली के ईडब्ल्यूएस फ्लेटों का आवंटन नगर निगम द्वारा पूर्व में लाटरी के माध्यम से किया गया था। आवंटित फ्लेटों के तहत 52 ऐसे हितग्राही जिन्होने अपनी मार्जिन मनी वापस ले ली है उनके फ्लेटों का आवंटन वेटिंग सूची में सम्मिलित हितग्राहियों को महापौर माननीय श्री प्रहलाद पटेल के निर्देशानुसार आज 5 जुलाई बुधवार को प्रातः 11ः00 बजे नगर निगम सभागृह में लाटरी के माध्यम से किया जायेगा इस हेतु वेटिंग सूची के हिताग्राहियों को सूचना पत्र भी जारी किये गये है। हितग्राही द्वारा निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं होने की दशा में उपस्थित अन्य हितग्राहियों के समक्ष लॉटरी खोली जाकर फ्लेट क्रमांक का अस्थायी आवंटन किया जायेगा।
ज्ञातव्य है कि नगर पालिक निगम रतलाम द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजन एएचपीघटक में निर्मित ईडब्ल्यूएस फ्लेट हेतु डीपीआर-1 मुखर्जी नगर में 36 फ्लेट, डीपीआर-2 डोसीगांव में 196 फ्लेट एवं डीपीआर-3 बंजली में 224 कुल 456 ईडब्ल्यूएस फ्लेट आवंटित किये जाना थे। निर्धारित दिनांक तक ईडब्ल्यूएस फ्लेट्स की संपूर्ण राशि रूपये 3,50,000/- प्रति फ्लेट, 120 हितग्राहियों द्वारा जमा की गई थी। शासन नियमों के अनुरूप पूर्ण भुगतान करने वाले हितग्राहियों को प्राथमिकता पर 120 फ्लेट आवंटित किये गये हैं। इसके उपरांत मार्जिन मनी राशि रूपये 35,000/- जमा करने वाले शेष डोसीगांव डीपीआर-2 के 188 ईडब्ल्यूएस फ्लेट तथा डीपीआर-3 बंजली के 148 ईडब्ल्यूएस इस प्रकार कुल 336 ईडब्ल्यूएस फ्लेट आवंटित किये गये थे। जिसमें से कुल 52 हितग्राहियों द्वारा मार्जिन मनी की राशि वापस की गई है तदानुसार वर्तमान में कुल 52 फ्लेट मुखर्जी नगर में 1, बंजली में 15 व डोसीगांव में 36 फ्लेट रिक्त हैं।