समन्वय परिवार का गुरूपूर्णिमा महोत्सव
रतलाम,5 जुलाई। परम पूज्यनीय ब्रम्हलीन महामंडलेश्वर पदमभूषण सम्मानित, स्वामी श्री सत्यमित्रानंदगिरी जी महाराज द्वारा संस्थापित समन्वय परिवार ने गुरूपूर्णिमा के उपलक्ष्य में बरबड के जानकी मंडपम में महोत्सव आयोजित किया। इसमें केबीनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त गौ संवर्धन आयोग के अध्यक्ष, महामंडलेश्वर स्वामी श्री अखिलेश्वरानंद गिरीजी महाराज मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद और अन्य महापुरूषों ने अखण्ड भारत का सपना देखा, वहीं स्वामी सत्यमित्रानंदगिरी जी का स्वप्न भी रहा। हरिद्वार में भारत माता मंदिर की स्थापना कर उन्होंने यहीं संदेश दिया है।
अखिलेश्वरानंद गिरीजी महाराज ने कहा कि रतलाम स्वामीजी के मन में बसा था, वे 60 वर्षों तक निरंतर यहां प्रवास पर आते रहे और यहां की आध्यात्मिकता की प्रशंसा किया करते थे। उनके द्वारा भारत माता की अवधारणा भारत के अतीत, वर्तमान और भविष्य का दर्शन कराती है। गुरूपूर्णिमा उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है, जिन्होंने हमारे जीवन में संस्कार, पावन विचार और जीवन उन्नयन का मार्ग प्रशस्त किया है। उन्होंने कहा कि देश में धारा 370 हटने और राम मंदिर का निर्माण शुरू होने के बाद समान नागरिक संहिता की चर्चा चल रही है। देश के सभी वासी इसका समर्थन करे, क्योंकि धर्म, पंथ और उपासना पद्धतियां अलग-अलग होने के बाद भी हम सब एक है।
महोत्सव में श्री कालिका माता सुंदरकांड मंडल द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई। समन्वय परिवार के अशोक आप्टे, माधव काकानी, शेलेन्द्र डागा ने अखिलेश्वरानंद गिरीजी का अभिनंदन किया। कैलाश व्यास ने सत्यमित्रानंदगिरी जी और अवधेशानंदगिरी जी से जुडे प्रसंगों पर प्रकाश डाला।
इस मौके पर अखिलेश्वरानंद गिरीजी ने सत्य मित्रेश्वर महादेव शिवलिंग की पूजा-अर्चना की,जो हरिद्वार में प्रतिष्ठित किया जाएर्गा। महोत्सव में प्रार्थना, प्रवचन के साथ गुरूभक्तों ने गुरू पादूका और शिवलिंग का पूजन किया। इस दौरान समन्वय परिवार के अशोक आप्टे, माधव काकानी, शेलेन्द्र डागा, शिवराम शर्मा , जितेन्द्र वाघेला, संजय खंडेलवाल, कालुराम पाटीदार, हेमन्त चैरमा, सुनील लाठी, मुकेश शुक्ला, सुनील सोनी, प्रभु प्रेमी संघ के हरीश सुरोलिया, प्रमोद राघव, मनोहर पोरवाल, सीमा प्रभु, लल्लनसिंह, संजीव पाठक, आरआर दुबे, हरिहर सेवा समिति के मोहनलाल भटट, रमेश शर्मा, वासुदेव शर्मा, कालिका माता सुंदरकांड मंडल के राजेन्द्र सोनी, आरएसएस के सुरेन्द्र सुरेखा, मानव सेवा समिति के गोविंद काकानी, मेहंदी कुई बालाजी न्यास के बाबुलाल चैधरी, संजय दलाल, सनातन सोश्यल गु्रप के अनिल पुरोहित, मुन्नालाल शर्मा, क्षेत्रीय पार्षद निशा पवन सोमानी, तुलसी परिवार के सुषमा कटारे, राजेन्द्र व्यास, डाॅ वायके मिश्रा, सुनील सोनी, विरेन्द्र वाफगांवकर एवं अरूण त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। अंत में अखिलेश्वरानंद गिरीजी ने अशोक आप्टे को समन्वय परिवार का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की घोषणा कर उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। संचालन कैलाश व्यास द्वारा किया गया।